रतलाम 10 जून 2023 । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की अनुशंसा पर रतलाम जिले मे आलोट विधानसभा के नए श्री जोगणिया माता मंडल का गठन किया है। इस मंडल मे संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, और जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से शांतिलाल पाटीदार को पहला मंडल अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने रतलाम जिले के 3 मंडलों मे भी नवीन अध्यक्ष नियुक्त किए है। धराड़ मे राकेश पाटीदार (बारिया), रावटी मे शक्ति सिंह चौहान तथा आलोट मे दिलीप सिंह डोडिया मंडल अध्यक्ष बनाए गए है।