- माननीय मुख्यमंत्रीजी ने सिंगल क्लिक से जमा की 1000-1000 राशि
- सीधे प्रसारण को नगर के सभी 49 वार्डो में एलईडी के माध्यम से देखा व सुना






रतलाम 10 जून । प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 10 जून शनिवार को 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1000-1000 की राशि जमा किये जाने के भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को अलकापुरी कम्युनिटी हॉल सहित नगर के सभी 49 वार्डो में एलईडी के माध्यम से देखा व सुना।
मुख्य कार्यक्रम अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया जहां विधायक रतलाम षहर श्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होने लाड़ली बहनो से जा वादा किया था उसे पुरा कर रहें है आज प्रदेश की 1.25 करोड़ व रतलाम नगर की 32000 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1000-1000 की राशि जमा होगी। इस योजना के माध्यम से महिलाऐं आत्म निर्भर बनेंगी।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज प्रदेश व नगर में उत्सव का माहौल है, बहनों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी दिखाई दे रही है क्योंकि माननीय मुख्यमंत्रीजी ने अपने वादे को पुरा किया। बहनों के खाते में प्रतिमाह 1000 रूपये जमा होंगे जिससे वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पुरा करने सकेंगी ओर आत्म निर्भर बनेंगी।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान की यह महती योजना है इस योजना के माध्यम से बहने आर्थिक स्थिति से मजबूत होंगी व बहनें सःशक्त बनेंगी।
आयोजित कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित ने दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार, एसडीएम श्री संजीव पांडे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके पश्चात् आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया। इसके पश्चात् माननीय मुख्यमंत्रीजी के उद्बोधन के सीधे प्रसारण को देखा व सुना। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का कार्यक्रम नगर के सभी 49 वार्डो में आयोजित किया गया जहां लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्रीजी के उद्बोधन को देखा व सुना। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री धर्मेन्द्र देवड़ा ने किया व आभार वार्ड संयोजक श्री संजय पांडे ने माना।
निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये
प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत वार्ड क्रमांक 12 की लाड़ली बहनों को वार्ड पार्षद एवं निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने कस्तुरबा नगर आंगनवाड़ी केन्द्र पर लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।
वार्ड 39 में मुख्यमंत्रीजी के उद्बोधन को देखा व सुना
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश 1.25 करोड़ लाड़ली बहनाओं को सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में 1000-1000 डाले जाने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वार्ड क्रमांक 39 स्थित कॉलेज रोड तिराहे पर एलईडी के माध्यम से देखा व सुना। इस कार्यक्रम को लाड़ली बहनाओं ने उत्सव का रूप देते हुए आकर्षक रांगोली बनाई व आतिषबाजी की।
इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री शैलेन्द्र डागा के अलावा सर्वश्री हार्दिक मेहता, गौरव मूणत, शक्तिजीत, आशीष चौपड़ा, शर्माजी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सहित बड़ी संख्या में वार्ड की लाड़ली बहना बड़ी संख्या में उपस्थित थी।