कांगसी मोहल्ले से बाजना बस स्टैण्ड तक बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने किया कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 10 जून । वार्ड क्रमांक 21 में कांगसी मोहल्ले से बाजना बस स्टैण्ड तक व गवली मोहल्ले शेष हिस्से की सड़क के नव निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार सोनी, श्री महेन्द्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती केसरबाई, जनप्रतिनिधि व वार्ड के नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन मे कहा कि माननीय मुख्यमंत्रीजी की कायाकल्प योजना के तहत 10 करोड़ की राशि से सड़कों का नव निर्माण किया जा रहा है इसी के तहत कांगसी मोहल्ले से बाजना बस स्टैण्ड तक व गवली मोहल्ले शेष हिस्से की सड़क का 15 लाख की लागत से नव निर्माण कार्य किया जा रहा है। कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद श्री कमरूद्धीन कछवाय, पूर्व पार्षद श्री सुशील सिलावट के अलावा सर्वश्री बसंत पंड्या, रामचन्द्र धाकड़, राजेश प्रजापत, अमरसिंह, जितेन्द्र पंडित, इक्का बैलूत, शांतु गवली, किशनलाल, गोपाल लाठी, गोपाल सिरोटा, मांगीलाल कुमावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक विशेषकर महिलाऐं उपस्थित थी।

Play sound