शहर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

खचाखच भरे हॉल में अतिथियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

रतलाम । रविवार को रतलाम शहर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन बड़बड़ रोड स्थित हीरा पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोट विधायक मनोज चावला, विशेष अतिथि रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ,पूर्व रतलाम शहर विधायक पारस सकलेचा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु राठौड़ ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल अतिथि में अनिल झालानी कार्यक्रम में उपस्थित थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मतदाता पुनः निरीक्षण व प्रशिक्षण जिला प्रभारी अमर सिंह शेखावत ने की अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी व भीमराव अंबेडकर जी का माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।शुरुआत में सभी अतिथियों का नवनियुक्त कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष राजेश प्रजापत ने पुष्पमाला बनाकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन में सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार बनने एवं रतलाम शहर से कांग्रेस प्रत्याशी को विजय श्री दिलाने के लिए एवं कमलनाथ जी के वचन पत्र पर नारी सम्मान योजना का लाभ हर महिला को ₹500 में गैस टंकी वह ₹15 महीना सरकार बनने के बाद मिले इसके लिए फॉर्म भरने का काम निरंतर जारी रखें जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिले ।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस के सभी अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया ।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि ओबीसी पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर सरकार हमारी कांग्रेस की बनाएगी। पिछड़ा वर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश प्रजापत ने कहा कि हम कांग्रेस को ऊंचाई पर पहुंचाएंगे तथा रतलाम में ग्रामीण और शहर का विधायक हमारा ही होगा तत्पश्चात खचाखच भरे हॉल में नियुक्ति पत्रों का वितरण सैकड़ों की संख्या में किया गया। कार्यक्रम में वहीद शैरानी, नासिर कुरैशी, आशा रावत, नजमा बैलूत,सलीम सब्जी फरोश, फखरुद्दीन मंसूरी, विजय सिंह चौहान पंकज शर्मा ,कुसुम चाहर ,राजीव रावत, जोएब आरिफ, इक्का बैलूत अफजल हुसैन, शीतल सेन, ललित चोपड़ा ,अनिल पुरोहित, मदन दवे ,पीयूष बाफना, निरंजन चौहान, सौरभ छिपानी, रवि पचौरी, सुनील डांगी आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन मुकेश कोठारी व राजेश प्रजापत ने किया व आभार कुसुम चाहर ने माना।

Play sound