
जावरा । श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानक वासी जैन कॉन्फ्रेन्स नई दिल्ली के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने बताया कि आत्म ज्ञानी ध्यान गुरु आचार्य सम्राट डॉ श्री शिव मुनि जी म.सा. प्रमुख मंत्री श्री शिरीषमुनी जी मां.सा. आदि ठाणा 8 का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश 29 जून 2023 गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे अवध संगरिला बलेश्वर सूरत में होगा। इस अवसर पर पूरे भारतवर्ष से भक्तगण आ रहे हैं।
चातुर्मास 2 जुलाई से प्रारंभ होगा
सुराणा ने बताया कि आचार्य भगवंत के सानिध्य में अध्यात्म बोध का कर्म निर्जरा का सम्यकत प्राप्ति का यह आध्यात्मिक चातुर्मास होगा। जिसने प्रतिदिन प्रात: ध्यान योग, प्रार्थना एवं 9-30से10-30 बजे तक स्वाध्याय दर्शन एवं मंगल पाठ होगा। यहां यह भी उल्लेखनीय हे कि 2 जुलाई रविवार से चातुर्मास प्रारंभ होगा। इस बार का चातुर्मास पांच माह का रहेगा।