रतलाम 29 जून । रतलाम को ग्रीन रतलाम एवं क्लीन रतलाम बनाने हेतु महापौर श्री प्रहलाद पटेल के निर्देषानुसार नगर निगम द्वारा 1 जुलाई से वृहृद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की जा रही है। अंकुर अभियान अंतर्गत शुरू किए जा रहे इस पौधरोपण अभियान में नगर निगम द्वारा अगले तीन माह में 49000 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें शहर के बगीचों एवं डिवाइडर पर औषधीय पौधे सहित शौभादार एवं वृक्ष प्रजाति के पौधे लगाए जायेंगे। जिसकी शुरुआत नगर निगम वार्ड नंबर 22 संतनगर बगीचे से 1 जुलाई से करने जा रहा है।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल एवं आयुक्त नगर निगम रतलाम द्वारा शहर वासियों से अपील की है कि नगर निगम के इस पौधरोपण अभियान में “एक पेड़ एक व्यक्ति“ इस वर्षा ऋतु में अनिवार्यतः रोपित करे। तथा रोपित किए गए पौधों को अंकुर वायुदूत ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर उसका फोटो अपलोड करें। आप Vayudoot App पर उसकी पहली फ़ोटो अनिवार्यतः अपलोड करें तथा 30 दिन बाद उसी पौधे का दूसरा फोटो अपलोड करें ।
जब तक Vayudoot App में फ़ोटो अपलोड नही करेंगे तब तक हमारे पौधे लगाने की गिनती नही होगी। अतः निम्न लिंक से अपने मोबाइल पर Vayudoot App इंस्टाल करें और पंजीयन करें तथा फ़ोटो अपलोड करें।
Vayudoot App की लिंक-
https%@@play-google-com@store@apps@details\id¾com-mpssdi-epcoplantation शहर का हर एक व्यक्ति इस वर्षा ऋतु एक पौधा रोपित कर शहर की आबादी के मान पौधे लगाकर इस वर्ष पौधरोपण का कीर्तिमान स्थापित करें। तभी शहर ग्रीन रतलाम एवं क्लीन रतलाम की दौड़ में सबसे आगे होगा।