रतलाम पंजाबी समाज की महिलाएं गुना में हुई सम्मानित

रतलाम।  पंजाबी महिला विकास समिति का दसवां प्रांतीय सम्मेलन “उर्जिता” का आयोजन गुना में सम्पन्न हुआ ।  इस अवसर पर रतलाम पंजाबी महिला विकास समिति को उत्कृष्ट सेवा कार्यो के लिए  सम्मानित किया गया।  प्रांतीय अध्यक्ष बीना साहनी जी एवं सचिव मनबीर नारंग जी इंदौर द्वारा रतलाम समिति को ट्रॉफी प्रदान की गई तथा अध्यक्ष पुष्पा वासन को स्टार प्रेसिडेंट पिन लगा कर के सम्मानित किया गया है जो रतलाम समिति के लिए बहुत ही गौरव की बात है।
कार्यक्रम में बैनर प्रेजेंटेशन किया गया।  कार्यक्रम  में रतलाम समिति की ओर से पुष्पा वासन,दर्शना खेड़ा, निर्मला कथुरिया, मीनाक्षी मलिक ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में पंजाबी परिवेश में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।