हर गाँव मे नमो समाधान खोलेगा नरेंद्र मोदी विचार मंच- रवि चाणक्य

रतलाम । नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य का मध्य प्रदेश प्रवास पर रतलाम सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की मोदी जी का 2024 का विजन एक डेढ़ वर्ष पुर्व ही प्रारंभ होगया था! जिसमें अल्प कालीन विस्तार हर विधान सभा में आम जन तक पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम का आकलन कर चुके हैं,अब यह तीसरा चरण हे जिसमे व्यक्तित्व विकास का लक्ष्य , आने वाले समय में सोशल मीडिया चुनोती बनने वाला है जिसमें फेंक आईडी से भ्रामक प्रचार व पोस्ट रोकना , नमो समाधान केन्द्र स्थापित करना जो भारत के हर गांव में मोदी सरकार की जन हितैषी योजना का प्रचार प्रसार करेगा व यही आह्वान करेगा की नरेन्द्र मोदी को प्रचंड बहुमत से पुनः लाना है । उन्होंने बताया की हमने नारा दिया के नई सोच नई उम्मीद का उदय मिशन 2024 का लक्ष्य।
इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राकेश पाँचाल, मुकेश नायक, कमलेश मालवीय, पुष्कर द्विवेदी, जितेंद्र राव, देवेंद्र पंवार,मंगला देवडा, ओपी मेहर, जीवनसिंह देवडा, शैलेश प्रेमी, रजनी प्रजापत, कचरु राठौड़, रूपसिंह गुर्जर अशोक गुर्जर, भावना गुर्जर आदि उपस्थित थे ।