पूरी समर्पण निष्ठा के साथ आपसी मनमुटाव व भेदभाव भुलाकर एकजुट होकर आगामी चुनाव में हमें कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है- सह प्रभारी श्री कुलदीप इंदौरा

जावरा (अभय सुराणा ) । चुनाव का समय नजदीक आ रहा है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने प्रदेश की जनता के लिए जो 5 योजना बनाई है तथा उसे पूरा करने का वचन भी दिया है इन सभी योजनाओं की जानकारी हमें घर-घर तक पहुंचाना है और महती जवाबदारी मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष व बी एल एव कांग्रेस संगठन में बैठे हुए पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को भी पूरी समर्पण निष्ठा के साथ आपसी मनमुटाव व भेदभाव बुलाकर एकजुट होकर हमें कांग्रेस के उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताना है ।उक्त विचार जावरा विधानसभा स्तरीय मंडलम सेक्टर अध्यक्ष बीएलए के प्रशिक्षण शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मध्य प्रदेश के सह प्रभारी श्री कुलदीप इंदौरा ने कहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष श्री कैलाश पटेल मंडलम सेक्टर बी एल ए के जिला प्रभारी अमर सिंह शेखावत प्रदेश कांग्रेस के संगठन मंत्री ब्रजेश चौधरी जनपद पंचायत पिपलोदा के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ एच एस राठौर पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल बुथ प्रबंध कमेटी के जिला अध्यक्ष वरुण श्रोत्रिय युवा नेता नीतिराज सिंह युवा नेता राहुल पाटीदार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा ग्रामीण के अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार पिपलोदा ब्लॉक के अध्यक्ष दिलीप सिंह चंद्रावत ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दिलीपराव मंडलोई आदि ने भी संबोधित किया एवं सभी ने कांग्रेस को विजय बनाने के लिए अपनी बात कही। स्वागत भाषण नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडप्पा ने दिया। प्रारंभ में अतिथियों का सभी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर इनकी रही गरिमामय उपस्थिति -जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा , डी.पी. धाकड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुजानमल कोचट्टा,महेंद्र गंगवाल,जिला सद्भावना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभय सुराणा, पूर्व न.पा. उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता ,किसान नेता मोहन सैनी, जिला एन.एस.यू.आई.अध्यक्ष पप्पू चारोडिया, पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष यासमीन खान, ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष अन्नपूर्णा पंवार, पूर्व पार्षद सलमा डेविड,साजिया खान,गुड्डू पठान, जगदीश यादव,शीतल श्रीमाल, जिला योजना समिति सदस्य मुस्तकीम मंसूरी,न.प. चेयरमैन लोकेश विजवा,काना हाड़ा, सुलेमान सेठ,पेपा पहलवान,इब्राहिम मंसूरी,विनोद ओरा,इमरान मंसूरी,रोशन सेठ, नंदराम शाह,ज्ञानचंद जैन,मनोहर लाल शर्मा,महेश नान्देचा,रिजवान पठान,आबिद भाई, विमल पोखरना, हरीश निम्बे, अबरार पठान, दिनेश सैनी, अशोक सिसोदिया, अनिल सोनी,रमणीक जैन, आनंदीलाल लोड़ा, रमेश पोरवाल, अनिल धारीवाल, संजय झामर, नरेश मारवाड़ी, जावेद पॉपुलर , ओ.पी. धाकड़, अब्बास बोहरा,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने किया एवं आभार प्रदर्शन युवक कांग्रेस के अंकित लालवानी ने किया।