श्री गढ़केलाश मंदिर पर श्रावण पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा

रतलाम । आगामी श्रावण मास के त्योहार को धुमधाम से मनाने के लिए श्री गढ कैलाश सेवा समिति की बैठक मंदिर प्रांगण मे आयोजित की गई। इस वर्ष अधिक मास होने से श्रावण मास दो माह का होगा। सावन महीना 4 जूलाई से प्रारंभ होकर 30 अगस्त तक रहेगा, इस दौरान 8 सोमवार होंगे।
सावन के हर सोमवार को सुबह 6 बजे रुद्राभिषेक होगा तथा भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया जायेगा व सुबह से प्रसादी वितरण किया जायेगा। शाम 7 बजे विशेष रूप से 1111 दीपों से महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
16 अगस्त को हरियाली अमावस्या का पर्व होने से दोपहर 3 बजे से श्री गढ़केलाश महिला मंडल व भजन गायिका तारा सोनीजी की भजन मंडली द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।शाम को प्रसादी का आयोजन होगा।
28 अगस्त को श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्री गढ़केलाश भगवान की शाही सवारी दोपहर 3 बजे पूजा अर्चना के पश्चात शाम 4 बजे नगर भ्रमण पर निकलेगी। परम्परानुसार शाही सवारी का पूजन कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी व पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा करेंगे। उक्त जानकारी समिति के संरक्षक अशोक जैन चोटाला ने दी ।
बेठक मे समिति संरक्षक सतीश राठौर,बलवीरसिंह राठौड़,अध्यक्ष सतीश भारतीय,कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया,केलाश राठौर पटेल, अनिल झालानी,नारायण दैतवाल,कैलाश चौहान, नरेश पाटीदार, अशोक पंवार, दिनेश राठौर,राजेश चौहान,सूरजमल टांक, सतीश देवड़ा, विजय सिंह चौहान,गौरव त्रिपाठी, बद्रीलाल व्यास, कन्हैयालाल राठौर, सुरेश साखला,सहित समिति सदस्य उपस्थित थे। बेठक का संचालन अशोक जैन चौटाला ने किया।