साइकिल रैली निकाल कर पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छ का सन्देश दिया

रतलाम । सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (क्षे.सं.प्र) उप-क्षेत्रीय कार्यालय, रतलाम में अभिषेक सिंह वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी/ प्रभारी एवं समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 1 जुलाई से 15 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का संकल्प लिया गया। जिसके अंतर्गत शनिवार को साइकिल रैली निकाल कर पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से नगरवासियों को नगर स्वच्छ बनाने का सन्देश दिया गया एवं लोगो को घर, बाजारो व सार्वजनिक स्थानो पर स्वच्छता अपनाने हेतु जागरूक किया गया। अमृत सागर उद्यान पर पहुंचकर सफाई कर्मियों का पुष्प माला द्वारा उनका सम्मान किया गया। उसके पश्चात योग प्रणायम के माध्यम से अपने शरीर की स्वच्छता पर ध्यान देने का संदेश दिया। साथ ही बाजना बस स्टैण्ड पर स्थित खान पान एव अन्य दुकानदारो, यात्रीयों, बस चालको को स्वच्छता के लिए जागरूक किया व पोलिथिन बैग तथा प्लासटिक का उपयोग नही करने की सलाह दी गई और किन किन वस्तुओं से प्रदूषण फैलता है, और वायु तथा भूमि को प्रदूषित करता है उसके बारे में लोगो को जानकारी दी। विभाग द्वारा पेम्पलेट बाट कर लोगो से सकल्प दिलवाया गया कि हमेशा अपने शहर तथा गांव व अपने देश को स्वच्छ बनाने हेतु अधिक से अधिक प्रयास करेगे और आमजन को स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित करेंगे। कार्यालय के पास उद्यान पर जाकर उद्यान की साफ सफाई की गई और अन्त में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन हुआ ।