मेवाड़ गौरव, प्रखरवक्त्ता, प्रवचनकार रवीन्द्र मुनि नीरज म.सा.आदि ठाणा का 2023 चातुर्मासिक भव्य मंगल प्रवेश हुआ

जावरा (अभय सुराणा) । मेवाड़ केसरी पूज्य प्रवर्तक गुरूदेव श्री मोहनलाल जी म सा के प्रशिष्य श्रमण संघ अनुशास्ता आचार्य भगवन श्री शिव मुनि जी म.सा.एवं राजस्थान प्रवर्तक श्री सुकुन मुनि जी म.सा. के आज्ञानुयायी मेवाड़ गौरव, प्रखरवक्त्ता, प्रवचनकार रवीन्द्र मुनि नीरज म.सा.आदि ठाणा का 2023 चातुर्मासिक भव्य मंगल प्रवेश 1 जुलाई 2023 शनिवार को प्रातः 8:00 बजे खाचरोद नाका स्थित जैन दादावाड़ी से चल समारोह के रूप में प्रारंभ हुआ नभ में चमके जैन दिवाकर जग मे चमके जैन दिवाकर के गुंजायमान नारों के साथ जावरा शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ दिवाकर भवन दिवाकर मार्ग पर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ।मंगल प्रवेश के पावन अवसर पर भीलवाडा बडामुहा रिंगनोद ढोढर दलोदा से श्रीसंघ के सदस्य उपस्थित हुए। पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज साहब के प्रतिमाह सुदी तेरस के जाप का आयोजन पारसमल जी सुमित जी विरल जी बरडिया परिवार द्वारा रखा गया।उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री संघ अध्यक्ष इंदरमल टुकडिया कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीमाल ने बताया कि दिनांक 2 जुलाई 2023 रविवार से चातुर्मास प्रारंभ हो रहा है इसमें प्रतिदिन दिवाकर भवन पर 9:00 से 10:00 प्रवचन दोपहर 2:30 से 3:30 प्रश्नोत्तर, शंका समाधान का आयोजन रहेगा। साथ ही प्रतिदिन रात्रि 8:15 से 9:15 महामंत्र नवकार के जाप पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में दिवाकर भवन पर आयोजित किए जाएंगे।धर्मसभा का संचालन महामंत्री महावीर छाजेड़ ने किया।