
रतलाम। श्रीधर्मदास जैन श्रीसंघ की सहयोगी संस्था अणु बाल मंडल के अध्यक्ष गौतम सोनी व पदाधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सर्वानुमति से अणु विनय लोढ़ा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं संस्कार मनीष बोहरा व रिदम रत्नेश भंडारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वंदन विकास पितलिया को महामंत्री के महत्वपूर्ण पद का दायित्व दिया गया है। आमीश नवीन झामर को सचिव पद की जवाबदारी सोपी गई। भव्य भरगट को सहसचिव बनाया गया। गौतम सोनी ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार माना। नव मनोनीत अध्यक्ष अणु लोढ़ा ने अपने चयन के प्रति सभी का हृदय से आभार मानकर समस्त बाल मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों से वर्षावास में अधिक से अधिक धर्म आराधना करने का निवेदन किया। नव मनोनीत पदाधिकारियों का श्रीधर्मदास जैन श्रीसंघ, अणु मित्र मंडल व अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। संलग्न चित्र :