रतलाम । पीड़ित और बीमार लोगों के परिजन ईश्वर के बाद यदि किसी से आशा और उम्मीद की किरण रखते हैं तो वह हमारे चिकित्सक होते हैं जिनके विश्वास और भरोसे पर परिवार की खुशियां निर्भर रहती है भारतीय समाज और देश हमेशा चिकित्सक के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखता है जिसके पीछे चिकित्सकों द्वारा अपनी उत्कृष्ट और सफल सेवाओं का हाथ रहता है । स्वस्थ भारत के निर्माण में डॉक्टर और इस पेशे से जुड़े वह समस्त कर्मचारी भी सम्मान के योग्य हैं जिनकी सहायता से व्यक्ति अपना उपचार कराता है । उक्त विचार डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के अवसर पर लायंस क्लब तथा लायंस क्लब समर्पण द्वारा लायंस हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन दिनेश शर्मा ने व्यक्त किए । आपने कहा कि चिकित्सकों के साथ-साथ हमारे देश की आर्थिक शुद्धता और मजबूती में हमारे चार्टर्ड अकाउंटेंट का भी उतना ही हाथ है जितना कि उद्योगपतियों का होता है। इसलिए चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट हमारे देश का गौरव है इनकी सेवाओं का सम्मान सदैव होना चाहिए । झोन चेयरपर्सन प्रीति सोलंकी ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा शहर सौभाग्यशाली है जहां अच्छे चिकित्सकों की सेवाएं हमको प्राप्त हो रही है । आरंभ में क्लब अध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित ने स्वागत भाषण देते हुए लायंस क्लब द्वारा आयोजित सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। समर्पण के अध्यक्ष सर्जन पुरोहित ने भी चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट को इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की । संस्था द्वारा डॉक्टर ऋषभ जैन, रितु श्रीवास्तव, अतीक जाधव, रक्षिता राजपुरोहित, अरुण राजपुरोहित, तथा सीए हनसा मंत्री, गरिमा सोनी, अंजलि कटारिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पूर्व रीजन चेयरपर्सन वीणा छाजेड़, यास्मिन शेरानी, अर्चना अग्रवाल, प्रेमलता दवे, मूवीना गौरी, रिजन सचिव बी.के.जोशी, दिनेश गेहलोत, नीलिमा छवि सिंह, नीरज सुरोलिया, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, विक्रम सिसोदिया, स्नेह सचदेव, कुलदीप द्विवेदी आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने कियाा तथा आभार सचिव नीलिमा सिंह ने व्यक्त किया।