

रतलाम । नगर पालिक निगम व पतंजलि युवा भारत रतलाम अन्य संस्थाओं के प्रयासों से स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध ग्रीन रतलाम क्लीन रतलाम घर-घर तुलसी गिलोय हर प्रजातियों के औषधीय पेड़-पौधे लगाने उनका संरक्षण संवर्धन करने के उद्देश्य से नगर की ह्रदय स्थली श्री कालिका माता मंदिर झाली तालाब प्रांगण स्थित उद्यान में बच्चों बड़ों बुजुर्गों समाज के हर वर्ग को अपने निवास स्थल व उद्यानों को हरा-भरा बनाने बागवानी करने की सलाह पतंजलि संगठन के जिलाध्यक्ष नगर निगम पौधारोपण ब्रांड एंबेसडर विशाल कुमार वर्मा द्वारा दी गई साथ ही अंकुर अभियान के तहत समरसता लिए वृहद स्तर पर पौधारोपण सेवा कार्य किया गया ।
सब आस-पास ही है जरुरत तो उसके रक्षण की है
तेरा तुझको अर्पण क्या लागत है मेरा जी हां हर ऋतु मौसम अनुसार प्रकृति हमें सब कुछ देने को तैयार हैं बस हमें पहचाने सहेजने सही रुप में ढालने की आवश्यकता है अतिरिक्त व्यय ना करते हुए हमारे आसपास औषधीय पेड़-पौधों से बीज धरती पर हमें आसानी से मिल सकते हैं अपने स्तर पर बीज संग्रहण कर अंकुरण कर पौधे से फलदार छायादार वृक्ष बनाएं जिसकी छांव आने वाली पीढ़ी को मिल सकें।
बाजना अन्य ग्रामीण अंचलों के वासियों ने उत्साह दिखाया
पर्यावरण प्रेमी बालकृष्ण तिवारी नरेन्द्र सिंह चौहान जगदीश चन्द्र भावसार बाबूलाल सकलेचा साथ ही योग-संयोग बाजना ग्रामीण अंचलों से आएं लोगों ने बागवानी पौधारोपण अभियान के लिए उत्साह दिखाया राजेश चांदवानी द्वारा योग प्राणायाम आसनों का अभ्यास कराया क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती स्मिता राजेश माहेश्वरी ने व्यवस्था के साथ सहयोग कर सभी का आभार माना
सावन की हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण
सावन की हरियाली अमावस्या पर रतलाम नगर के समस्त सामाजिक धार्मिक पर्यावरण संगठनो द्वारा समरसता लिए गली-गली हर वार्डों में स्थित मंदिरों उद्यानों उचित स्थानों पर बिल्वपत्र तुलसी गिलोय अन्य जरूरी फलदार छायादार सोभादार औषधीय पेड़-पौधे रोपण कार्य किया जाएगा हरियाली अमावस्या आयोजन में सहयोगी बनाने के लिए संपर्क सूत्र – 9926538628, 9907020885 ।