भ्रूण हत्या मातृत्व हत्या के समान है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

इंदौर महावीर भवन 10 जुलाई 2023 । अजन्मे बच्चे को मौत के घाट उतार कर मां की कोख को कत्लखाने के रूप में परिवर्तित करने वाले नराधम दरिंदे शैतान से कम नहीं होते हैं । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि भ्रूण हत्या मातृत्व हत्या के समान है गौ हत्या से भी भ्रूण हत्या अनंत गुना ज्यादा घातक और महापाप का संचय करने वाली है।
मुनि कमलेश ने बताया कि ऐसी दुष्ट आत्मा को विश्व किसी धर्म में प्रवेश नहीं वह तो मानवता पर कलंक है अक्षम्य अपराध है । उन्होंने कहा कि बेटे की चाहत में बालिकाओं की हत्या होती है बेटी और बेटे में भेदभाव परमात्मा का अपमान करने के समान है बेटी दो कुल के नाम को रोशन करती है।
जैन संत ने बताया कि लड़के और लड़की की अनुपात संख्या गड़बड़ होनेसे अन्य वस्तु की भांति कई लड़कियों का आयात ना करना पड़े बेटी नहीं होगी तो बहू कहां से लाओगे बेटी है तो कल है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और आगे बढ़ाओ कै लक्ष्य को लेकर अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा राजस्थान मंत्री शिखा जैन ने पालनाघर के रूप में वात्सल्यपुरम मुनि कमलेश की प्रेरणा से प्रथम जोधपुर 12 वर्ष पूर्व प्रारंभ किया आज सूरत बेंगलुरु इंदौर 4 शाखाओं में 200 बालक बालिकाओं का निशुल्क आवास निवास शिक्षा चिकित्सा दी जा रही है इंदौर में भी विजय नगर में 25 बालिकाएं आज गुरु दर्शन को आई दिवाकर मंच की ओर से सबको प्रभावना दी गई समारोह की अध्यक्षता दिवाकर मंच के राष्ट्रीय मंत्री संजय सुराना घोड़नदी जैन कांफ्रेंस के विहार धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदू भाई भटेवरा कोल्हार भगवती राष्ट्रीय महामंत्री मनसुख गुगलिया विशेष अतिथि के रूप में स्थित है करीब 30 हजार की सहयोग राशि एकत्रित हुई प्रकाश भटेवरा ने संचालन किया रमेश भंडारी ने आभार व्यक्त किया