

जावरा (अभय सुराणा) । श्री महावीर संयुक्त जैन विद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि विधालय शिक्षण समिति की एक बैठक मे रिक्त स्थानो की पुर्ति करते हुँए, समिति ने समाज सेवी श्री पुखराज पटवा, समाज सेवी श्री पंकज कांठेड़ व समाज सेवी श्री शेखर नाहर को शिक्षण समिति का सदस्य मनोनीत किया।
कोचट्टा ने बताया कि मनोनयन के बाद आज शिक्षण समिति की बैठक मे नव मनोनीत सदस्यो क्रमशः श्री पटवा, श्री कांठेड़ व श्री नाहर का पुष्प मालाओ से आत्मिय स्वागत अध्यक्ष श्री कोचट्टा, उपाध्यक्ष श्री नगीनचंद सकलेचा, सचिव श्री मदनलाल धारिवाल , कोषाध्यक्ष श्री अजीत चत्तर, वरिष्ठ श्री बाबूलाल खेमसरा, श्री जम्बुकुमार गंगवाल, श्री हिम्मत धारिवाल, श्री हिम्मत गंगवाल सभी शिक्षण समिति के सदस्यों ने किया। श्री कोचट्टा ने बताया कि बैठक मे सर्वानुमति से निर्णय लिया गया की शिक्षण समिति द्रारा समग्र जैन समाज के एसे मेधावी छात्र छात्राएं जो नगर के किसी भी विधालय मे पढते हो और जो अर्थाभाव के कारण आगे पढने मे परेशानी महसूस करते है, शिक्षण समिति प्राथमिकता के आधार पर उनका चयन कर उनकी मदद करने का प्रयास करेगी तथा मेरीट मे आने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान करेगी।