लाड़ली बहना योजना महिलाओं के मान सम्मान की योजना है-श्री पटेल

  • मुख्यमंत्रीजी ने सिंगल क्लिक से जमा की जुलाई माह की 1000-1000 राशि
  • सीधे प्रसारण को नगर के विभिन्न वार्डो में एलईडी के माध्यम से देखा व सुना

रतलाम 10 जुलाई । प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 10 जुलाई सोमवार को योजना में पंजीकृत अंतिम रूप से पात्र समस्त महिलाओं के आधार लिंक्ड डीबीटी इनेबल्ड बैंक खातों में जुलाई माह की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से 1000-1000 की राशि जमा किये जाने के इंदौर में आयोजित कार्यक्रम को अलकापुरी कम्युनिटी हॉल सहित नगर के विभिन्न वार्डो में एलईडी के माध्यम से देखा व सुना।
मुख्य कार्यक्रम अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया जहां महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं के मान-सम्मान की योजना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध होने से वे आत्म निर्भर होकर सःशक्त बनेंगी। बहनों के खातें में प्रतिमाह 10 तारिख को 1000-1000 जमा होने से उनके चेहरे पर खुशी का माहौल है। इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित ने भी लाड़ली बहनों को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर महापौर श्री पटेल ने उपस्थित लाड़ली बहनों को शपथ दिलाई कि मैं शपथ लेती हूॅं कि, मैं लाड़ली बना सेना के एक सदस्य के रूप में अपने क्षेत्र की बहनों को उनके अधिकारों की जानकारी देने तथा महिलाओं के हितों के लिये चलायी जा रही षासन की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अपनी बहनों को दिलाने के लिये पुरी ताकत के साथ काम करूंगी। मैं बहनों को हर प्रकार के अत्याचार एवं शोषण से बचाने तथा उन्हे आत्मनिर्भर एवं सःशक्त बनाने का हर संभव प्रयास करूंगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्री प्रहलाद पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, पार्षद श्रीमती अनिता वसावा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके पश्चात् आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्रीजी के उद्बोधन के सीधे प्रसारण को देखा व सुना।
कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त श्री विकास सोलंकी ने किया व आभार मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित ने माना।