महेश अग्रवाल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सचिव विजय अग्रवाल मनोनित

रतलाम 11 जुलाई 2023 । श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रूप के वर्ष 2023-25 का नवीन कार्यकारिणी करते हुए सर्व सहमति से श्री महेश अग्रवाल ग्रुप के नवीन अध्यक्ष मनोनित हुए । सचिव विजय अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 8 जुलाई 2023 को श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रूप की वार्षिक बैठक अतिथि थाल, रतलाम पर आयोजित की गई । जिसमे आगामी दो वर्षो के लिए नये अध्यक्ष और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ग्रूप के वरिष्ठ और संस्थापक सदस्य श्री दिलीप जी मित्तल और संजय जी अग्रवाल ने ग्रुप के नये अध्यक्ष के लिए श्री महेश जी अग्रवाल(मारुती मेडिकल) का नाम प्रस्तावित किया जिसे सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से पारित कर श्री महेश जी अग्रवाल को ग्रुप के नये अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया एवं सर्वसम्मति से ग्रूप ने नवीन उपाध्यक्ष के लिए श्री सुमित अग्रवाल, नवीन सचिव श्री विजय अग्रवाल, नवीन सह सचिव श्री राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल और मीडिया प्रभारी के लिए योगेश अग्रवाल को मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री महेश जी अग्रवाल ने ग्रूप के सभी सदस्यों का आभार प्रकट कर ग्रूप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लिया।
ग्रुप की वार्षिक मीटिंग मे मुख्य रूप से विनोद मित्तल, विवेक अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, ललित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, महेश अग्रवाल, आशीष कोकड़ा, सुनील अग्रवाल, जीतेन्द्र गर्ग, तरुण गर्ग, राजेश गोयल आदि उपस्थित रहे।