पौधारोपण कर पर्यावरण को सुंदर बनाएं

रतलाम। प्रकृति की सुंदरता और मानव जगत के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण पर्यावरण की दृष्टि से तो महत्वपूर्ण रहता ही है हमारे सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन के लिए भी अति महत्वपूर्ण है । पौधारोपण कर उन्हें जीवन भर सुरक्षित रखना हम सबके लिए अति आवश्यक है ।
उक्त विचार लायंस क्लब रतलाम क्लासिक द्वारा हनुमान मंदिर प्रांगण में फलदार छायादार पौधों को रोपित करते हुए लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने व्यक्त किए । आपने कहा कि हमारा स्वास्थ्य पौधों और प्रकृति पर निर्भर है, जितनी शुद्ध वायु हमें प्राप्त होगी रोगों से हम बचे रहेंगे । इसलिए पौधे हमारे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है । कार्यक्रम में श्री संदीप निगम, एम.के.जैन, राजेंद्र जायसवाल, रमेश उपाध्याय, आशीष जोशी, कमलेश पालीवाल, दिलीप वर्मा तथा क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष जोशी एवं आभार दिलीप वर्मा ने किया