स्वर अभिव्यक्ति संगीतमय शाम का हुआ आयोजन

जावरा (अभय सुराणा )। लता मंगेशकर म्यूजिक एकेडमी द्वारा स्वर अभिव्यक्ति संगीतमय निशा का शानदार आयोजन करनावट परिसर में किया गया। एकेडमी द्वारा आयोजित स्वर अभिव्यक्ति कार्यक्रम का शुभारँभ मुख्य अतिथियो द्वारा माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ उसके बाद श्रीमती सुधा शर्मा ने माँ शारदा की वंदना को प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम पाटीदार,उद्योगपति विपिन आँचलिया का स्वागत एकेडमी के संचालक एहमद रज़ा, डा. महेश शर्मा, शेलू मारवाडी, समाजसेवी निलेश सुराणा,सिंगर दिलीप परमार एवं रणजीत राव द्वारा किया गया।
स्वर अभिव्यक्ति कार्यक्रम में नगर और दुर गांव से आये छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी गायन क्षमता का परिचय करवाया । वही दिव्यांग मास्टर भव्यराज ने शानदार प्रस्तुति देकर कार्यकर्म में पधारे सभी श्रोताओ का ध्यान आकर्षित किया । बच्चों की प्रस्तुति के बाद एकेडमी के पचास से भी ज़्यादा स्टूडेंट ने अपनी एक से बड़कर एक प्रस्तुति देकर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया ।
मुख्य अतिथि राजेश भरावा ने अपने उदबोधन में कहा कि इस तरह का आयोजन जावरा में पहली बार हुआ है.. और यह कार्यक्रम इतिहास बन जाएगा । जावरा और आसपास के गाँव में इतनी प्रतिभाओ को जो एकेडमी प्रमुख पप्पन सर ने यह मंच प्रदान किया है यह अभुतपुर्व है और लता मंगेशकर एकेडमी के माध्यम से जावरा अपनी राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनायेगा ।डा. पाटीदार ने कहाँ की एकेडमी ने शानदार आयोजन रखा है, पचास से भी ज़्यादा स्टुडेंट को एक मंच पर जावरा में देखना बहुत बड़ी बात है इसके लिए एकेडमी टीम को बहुत बधाई । उद्योगपति विपेश आँचलिया ने कहा की इतनी सारी प्रतिभाओ को एक मँच पर देखना बहुत अच्छा लग रहा है, इन्ही में से कुछ प्रतिभावान छात्र इस एकेडमी का और जावरा का नाम रोशन करेंगे ।
समाजसेवी निलेश कुमार सुराणा ने कहाँ की जावरा एक छोटा-सा शहर है और यहाँ सुविधाओ का अभाव है पर पप्पन सर ने अपने यहाँ सभी तरह के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट रखे हुए है संगीत की क्षिक्षा को यहाँ आराम से सिखा जा सकता है । यह बात पक्की है की गुरु अगर अपने छात्र को सही दिशा दे दे तो वह ज़रूर आगे बढ़ जायेगा और आज यह मंच देकर सर ने साबित किया है गाँव से आने वाला छात्र भी अपने सपनो को साकार कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में एकेडमी के सभी शिष्यों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभा सम्मान के साथ सम्मानित किया गया। स्वर अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आनंद अनेक गणमान्य नागरिको ने लिया । कार्यक्रम का सफ़ल संचालन श्रीमती प्रियंका सुराणा एवं डा.गोपाल पाटीदार ने किया और एकेडमी टीम की तरफ़ से आभार डॉ. महेश शर्मा द्वारा किया गया।