महापौर श्री पटेल ने वार्ड क्रमांक 29 में किया 35.90 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन



रतलाम 12 जुलाई । नगर के चंहूमुखी विकास हेतु निगम परिषद कटिबद्ध है, शहर का कोई भी क्षेत्र विकास कार्य से अछूता नहीं रहेगा, नागरिक सिर्फ अपने नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
उक्त उद्गार महापौर श्री प्रहलाद ने वार्ड क्रमांक 29 में प्रताप नगर उद्यान में बाउण्ड्रीवॉल, सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व प्रताप नगर मेन रोड का सीमेन्टीकरण एवं पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि रतलाम नगर में विकास की गंगा ओर अधिक तेजी से बहे इस हेतु हम दिन-रात प्रयासरत् है। इसके अलावा अविकसित कॉलोनियों की समस्याओं के निदान हेतु भी कार्यवाही प्रचलित है साथ ही गंगासागर का वैभव पुनः लौटाने हेतु भी हम प्रयासरत् हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान परिषद द्वारा नगर में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे है शायद ही ऐसा कोई दिन ऐसा रहता होगा जिस दिन विकास कार्य का भूमि पूजन ना हुआ हो। भूमि पूजन के साथ ही तेजी से निर्माण कार्य भी प्रारंभ करवाये जा रहे हैं जो प्रशंसनीय है।
क्षेत्रिय पार्षद श्री परमानन्द योगी ने इस अवसर स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि 6.49 लाख की लागत से प्रताप नगर उद्यान में बाउण्ड्रीवॉल, 4 लाख की लागत से मंगलम सिटी उद्यान में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क व 26.39 लाख की लागत से प्रताप नगर मेन रोड का सीमेन्टीकरण एवं पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जायेगा कार्य पुरा होने पर नागरिकों को सुविधा होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य श्री भगतसिंह भदौरिया, श्री पप्पु पुरोहित, श्री अक्षय संघवी, पार्षद सर्वश्री हितेश कामरेड, रत्नदीप सिंह (शक्ति), योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, श्रीमती देवश्री पुरोहित, पार्षद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी, श्री राजेन्द्र चौहान, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, श्री राकेश परमार सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।