शैरानीपुरा हरीजन बस्ती में बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क

  • महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 12 जुलाई । वार्ड क्रमांक 38 स्थित शैरानीपुरा हरीजन बस्ती में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद श्री वहीद शैरानी व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया ।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्री वहीद शैरानी ने बताया कि शैरानीपुरा हरीजन बस्ती में 5.42 लाख की लागत से सड़क का सीमेन्टीकरण किया जा रहा है कार्य पुरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद श्री नासिर कुरेशी, श्री सलीम बागवान के अलावा सर्वश्री अफजल नेता, अस्सु पहलवान, वहीद मेव, मनोज चावरे, किशोर किलोसिया, आबिद खान, नौसाद कुरेशी, शेखर चावरे, फय्याज खान, फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।