प्रस्फुटन समिति के द्वारा प्रकृति सेवियों का सम्मान किया

शिवपुर । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा एक पौधा राष्ट्र के नाम अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शिवपुर द्वारा सम्मान समारोह और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम समाजसेवी पर्यावरण प्रेमी शैलेंद्र परमार ,अशोक पाटीदार एवं गांव के समीप लुनेरा के शिव गौशाला के संचालक सुरेश पाटीदार ,मानवेंद्र सिंह जोधा तथा नौगांव के जैविक खेती के सफल कृषक सुभाष पाटीदार एवं ग्राम शिवपुर के पर्यावरण प्रेमी विजय लोतरा, तेजकरण पाटीदार,नाथ जी पाटीदार एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य मुकेश गामी ,दिनेश बैरागी, सुरेश पवार ,रोहित ,लेवा दीपक शर्मा सत्यम बदनारा ,बद्रीलाल लेवा ,दुर्गा शंकर पाटीदार का सम्मान रतलाम जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय प्रेरणा देते हुए समाज में परिवर्तन के लिए किए जा रहे अनेक कार्यों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रकृति संरक्षण हेतु समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों का उत्साह बढ़ाया शैलेंद्र सिंह सोलंकी प्रस्फुटन समिति के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान ,स्वच्छ पेयजल, ऊर्जा संरक्षण के बारे में समितियों को प्रेरित किया ग्राम भारती महेंद्र सिंह ने कहा कि हम समाज में परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवियों का सतत सम्मान कार्यक्रम आयोजित करते हैं इनकी प्रेरणा से नई युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी और समाज में नए कार्य के लिए नया उत्साह बढ़ेगा।। कार्यक्रम का संचालन प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया एवं आभार समाजसेवी सतीश टाक ने माना।