महापौर श्री पटेल ने किया मूर्ति स्थापना मंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन



रतलाम 13 जुलाई । रतलाम नगर में भारत माता की मूर्ति लगना समस्त नागरिकों के लिये गर्व की बात है साथ ही इससे नागरिकों में देशप्रेम की भावना ओर अधिक प्रबल होगी। वर्तमान निगम परिषद विकास कार्य के साथ-साथ नगर के नागरिकों को देशप्रेम की सौगातें भी दे रही है।
उक्त उद्गार महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अलकापुरी टेम्पो स्टैण्ड स्थित उद्यान में भारत माता मूर्ति स्थापना मंच के निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि उद्यान में 35 लाख की लागत से 9 फीट उंचाई की अष्ट धातु की भारत माता की मूर्ति लगाई जायेगीv14 अगस्त की शाम को यहां एक बड़ा आयोजन किया जायेगा। वर्तमान निगम परिषद ने अपने 1 वर्ष के कार्यकाल में विकास कार्यो का इतिहास रचा है इससे पहले 1 वर्ष में इतने विकास कार्य नहीं हुए है। हनुमान ताल तक की सड़क को 4 लेन बनाया जायेगा।
महापौर श्री पटेल ने कहा कि नागरिकों से किये वादो को हम पुरा कर रहें है, नागरिक सिर्फ स्वच्छता में सहयोग प्रदान कर रतलाम नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाये साथ ही भू जल स्तर को बढ़ाने हेतु अपने भवनों में रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगायें।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि भारत माता की मूर्ति लगाने का महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल का सपना पुरा होने जा रहा है, रतलाम के नागरिकों के लिये अनूठी सौगात है। नगर के चंहूमुखी विकास हेतु प्रतिदिन विकास कार्य किये जा रहे हैं, रतलाम नगर की महानगर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
प्रारंभ में महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर श्री शैलेन्द्र डागा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, श्री बलवंत भाटी, श्री मनोज शर्मा, श्री सुनील सारस्वत, श्रीमती सोना शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, श्री कृष्ण कुमार सोनी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद सर्वश्री हितेश कामरेड, परमानन्द योगी, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती शबाना, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती माया पांचाल, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री गौरव त्रिपाठी, रमेश पांचाल, हेमराज वसावा, किशोरसिंह राठौर, आदि ने भारत माता मूर्ति स्थापना मंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित ने माना।