श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला सिंधपन में वृक्षारोपण किया गया, अतिथि का हुआ बहुमान

मन्दसौर। श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला सिंधपन में महाराष्ट्र से पधारे स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस बिहार धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदू भटेवरा, श्री संजय बाफना एवं श्री गूगले का गौशाला में आगमन हुआ। इस अवसर पर आपने गौशाला का अवलोकन किया तथा गौशाला में वृक्षारोपण किया गया। श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला में गणमान्यजनों द्वारा अतिथि का बहूमान किया गया। श्री भटेवरा जी ने आचार्य भगवंत श्री आनंद ऋषि जी महाराज साहब की तस्वीर गौशाला में प्रदान की। इस अवसर पर जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष चोरड़िया, कोषाध्यक्ष संजय पोरवाल, पूर्व अध्यक्ष श्री सुनील दख, गौशाला के अध्यक्ष श्री नीलम वीरवाल, सुखदेव वीरवाल सिंधपन के सरपंच राम नारायण धनगर आदि उपस्थित थे।