सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री श्री सकलेचा ने उद्योगपतियों से बैठक में चर्चा की

रतलाम 15 जुलाई 2023 । रतलाम प्रवास पर आए प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने शनिवार शाम जिले के औद्योगिक विकास पर उद्यमियों से चर्चा की। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, लघु उद्योग भारती के श्री सीपी आवतानी, नमकीन क्लस्टर के श्री धर्मेंद्र मारु, श्री कृष्णानी, श्री आशीष पालीवाल आदि उद्योगपति एवं महाप्रबंधक उद्योग श्री मुकेश शर्मा, सीएसपी श्री हेमंत चौहान, सहायक प्रबंधक श्री नीरज वरकडे आदि उपस्थित थे।
बैठक में मंत्री श्री सकलेचा ने रतलाम जिले के औद्योगिक विकास परिदृश्य पर चर्चा करते हुए सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यमियों के संबंध में शासन की सकारात्मक पॉलिसी से अवगत कराया। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए किए जा रहे शासन के प्रयासों की जानकारी दी। मंत्री जी ने निर्देश दिए कि शीघ्र बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उद्यमियों की बैंक संबंधी परेशानियों को दूर किया जाए। औद्योगिक क्लस्टर्स निर्माण के लिए भूमि आवंटन हेतु भी निर्देशित किया।
बैठक में महाप्रबंधक उद्योग श्री मुकेश शर्मा तथा औद्योगिक प्रतिनिधियों द्वारा जिले के उद्योगों की गतिविधियों के बारे में मंत्री जी को अवगत कराया गया।