

रतलाम 15 जुलाई 2023। रतलाम आए प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा से स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सर्किट हाउस पर भेंट की गई। इस दौरान विधायक शहर श्री चेतन्य काश्यप, श्री राजेंद्र सिंह लूनेरा, श्री प्रदीप पांडे, श्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर श्री शैलेंद्र डागा, श्री निर्मल कटारिया आदि उपस्थित थे।
इस दौरान विधायक श्री चेतंन्य काश्यप द्वारा मंत्री श्री सकलेचा के साथ रतलाम के औद्योगिक विकास पर चर्चा की गई। मौजूद वर्तमान सकारात्मक परिदृश्य से अवगत कराया गया। इस दौरान मंत्री श्री सकलेचा का पुष्पा हारों से आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।