- रतलाम शहर में बह रही है विकास की अविरल गंगा-श्री प्रहलाद पटेल
- विकास पर्व के तहत 1.52 करोड़ के विकास कार्यो का भूमि पूजन संपन्न



रतलाम 16 जुलाई । विकास एक क्रमिक कार्यक्रम है, मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह जी चौहान द्वारा 16 जुलाई से 14 अगस्त तक चलाये गये विकास पर्व के तहत रतलाम सहित पुरे प्रदेश में 2 लाख करोड़ के विकास कार्यो का भूमि पूजन किया जायेगा।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य श्री काश्यप ने वार्ड क्रमांक 49 में 40.77 लाख की लागत से बाटा शो रूम, नाहरपुरा से रानीजी का मंदिर होते हुए हरदेवलाला की पीपली तक डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 49 व 35 में 68.79 लाख की लागत से गणेश देवरी चौराहा से नीमचौक, बजाजखाना एंव शहीद चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य व वार्ड क्रमांक 41 में 43.41 लाख की लागत से माणक चौक एवं भुट्टा बाजार क्षेत्र में सड़क डामरीकरण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि रतलाम नगर ने विकास की जो गति पकड़ी है उस गति में ओर अधिक तेजी लाई जाकर रतलाम नगर का चंहुमुखी विकास किया जायेगा। अवैध कॉलोनियों के साथ ही अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्य करवाये जायेंगे। कायाकल्प योजना के तहत 10 करोड़ की लागत से रतलाम नगर की सड़को का नवीनीकरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत उन्नत सड़क बनेगी तथा नाली से नाली तक सड़क का डामरीकरण/सीमेन्टीकरण किया जायेगा अगर जरूरत होगी तो पेवर ब्लॉक भी लगाये जायेंगे। रतलाम नगर में सड़कों का जाल बिछने से रतलाम के व्यापार में वृद्धि हुई है।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर में विकास की अविरल गंगा बह रही है। हमने जनता से जो वादे किये थे उसे तेजी से पुरा किया जा रहा है। विधायक श्री काश्यप के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए हैं उससे रतलाम की दशा ओर दिशा बदल गई है। वर्तमान में गोल्ड कॉप्लेक्स, ऑडिटोरियम, जावरा रोड व करमदी रोड का 4 लेन निर्माण होने से रतलाम को ओर अधिक गति मिलेगी। नगर के 6 उद्यानों को स्मार्ट उद्यान बनाया जायेगा, दो बत्ती चौराहे का सौन्दर्यीकरण व चौपाटी पर पेड पार्किंग, एम.पी. 43 दुकानों का निर्माण, नगर निगम तिराहे से महलवाड़ा तक की सड़को को स्मार्ट बनाया जायेगा साथ ही सज्जन मिल से बरबड़ तक की सड़क के फुटपाथ को स्मार्ट फुटपाथ, हनुमान ताल वाली सड़क व लौहार रोड से त्रिपोलिया गेट तक की सड़क को 4 लेन बनाया जायेगा।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि विधायक रतलाम शहर के नेतृत्व में रतलाम नगर को नित नई विकास कार्यो की सौगात मिल रही है। विगत 9 वर्षो में रतलाम नगर में जो विकास कार्य की जो सौगाते मिली है उससे रतलाम नगर अब महानगर जैसा दिखाई देने लगा है, विकास कार्य के लिये हम कृत संकल्पित है इसकी रफ्तार कभी कम नहीं होगी।
भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रतलाम नगर के प्रवेश मार्गो में जब हम प्रवेश करते है तो ऐसा प्रतीत होता है कि हम किसी महानगर में जा रहे है। रतलाम नगर में अब पक्की सड़कों का जाल सा बिछ गया है इससे रतलाम नगर को गति मिली है इससे रतलाम नगर महानगर बनने की ओर अग्रसर है। स्वागत उद्बोधन श्री महेश अग्रवाल ने दिया।
प्रारंभ में विधायक श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री सुनील सारस्वत, मंडल अध्यक्ष सर्वश्री आदित्य डागा, विनोद यादव, मयूर पुरोहित, श्री नन्दकिशोर पवांर, श्री राकेश परमार, श्री हेमन्त राहौरी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती सपना त्रिपाठी, श्रीमती निलोफर खान, श्री दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती अनिता कटारा, पार्षद सर्वश्री रत्नदीप सिंह राठौर (शक्ति), धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती शबाना, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती कविता चौहान, पूर्व महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पवन सोमानी, प्रेम उपाध्याय, सुदीप पटेल, पूर्व पार्षद श्री अशोक यादव, पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री गौरव त्रिपाठी, हेमराज वसावा, राजेन्द्र चौहान, संजय केसरा, राजेश माहेश्वरी, महेश अग्रवाल, कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल, उपयंत्री श्री ब्रजेश कुशवाह के अलावा सर्वश्री सुभाष जैन, शांतिलाल उपाध्याय, मोहन चौपड़ा, गोकुल जोशी, मिलन राखेचा, आशीष पालीवाल, प्रभास गेहलोत, निलेश कसेरा, चन्द्रप्रकाश व्यास, विपिन श्रीमाल, चन्द्रप्रकाश पंड्या, नितेश पोरवाल, प्रभाकर गेहलोत, मुकेश गेहलोत, महेश त्रिपाठी, संजय व्यास, नितेश तलेरा, मनीष व्यास, लोकेश शर्मा, नितेश जैन, महेश त्रिपाठी, पुजा वोरा, नेहा, मुक्ता श्रीमाल, सावित्री तिवारी सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने सड़क डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री गौरव त्रिपाठी ने किया व आभार महापौर परिषद सदस्य श्री दिलीप गांधी ने माना।