पुष्कर द्विवेदी नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिला अध्यक्ष नियुक्त

रतलाम । नरेंद्र मोदी विचार मंच को गति प्रदान करते हुए प्रांत के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति चुनाव के पहले ही की जा रही है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओ को जन जन तक पहुँचाने का कार्य मंच हमेशा करता आ रहा है !राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य की सहमति से प्रांत अध्यक्ष सुनील सांकला ने भाजपा किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी को नरेंद्र मोदी विचार मंच का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। द्विवेदी ने बताया की मोदी के विचारों व योजनाओ को लेकर कार्य पूरे जिले मे किये जायेंगे व हर घर तक मोदी की नवीन उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने का कार्य नरेंद्र मोदी विचार मंच करेगा ! इस नियुक्ति से संगठन के राकेश पाँचाल, विजयसिंह पंवार,मुकेश शर्मा,विजय पाटीदार , हेमन्त तायडे, संजय पंवार, विजय डॉन आदि ने बधाई दी ।