श्री विश्वकर्मा वंशी सेना ने किया पोधा रोपण और साथ ही रतलाम नगर में हुई नव नियुक्ति, अंकित पांचाल बने नगर उपाध्यक्ष

रतलाम । श्री विश्वकर्मा वंशी सेना रतलाम नगर की बैठक 17/07/23 अमावस्या के दिन श्री विश्वकर्मा मंदिर नयागांव में संपन्न हुई । तथा भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन कर नगर अध्यक्ष श्री महेश जी पांचाल द्वारा 3 पदो पर नियुक्तियां की गई। जिसने सर्व प्रथम नगर उपाध्यक्ष के पर पर श्री अंकित पांचाल को दायित्व सोपा और नगर कोषाध्यक्ष के पद पर श्री गोपाल की पांचाल, नगर मीडिया प्रभारी के दायित्व श्री गोरधन लाल जी पांचाल को दिया गया। तथा नव नियुक्तियां कर श्री विश्वकर्मा वंशी सेना के पदाधिकारी ने श्री विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में पोधा रोपण कर पर्यावरण की रखा का संकप लिया। और सभी पदाधिकारी और समाज जन ने नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी ।
जिसमे उपस्थित संभाग मीडिया प्रभारी श्री देवेन्द्र जी, जिला प्रभारी बाबू लाल जी, रतलाम नगर अध्यक्ष श्री महेश जी पांचाल नगर उपाध्यक्ष अंकित पांचाल, महामंत्री बलराम पांचाल, प्रचार मंत्री राधेश्याम जी पांचाल, संयोजक मुकेश जी पांचाल, गोपाल जी पांचाल, महेश जी पांचाल मिडिया प्रभारी गोरधन जी पांचाल, राहुल पांचाल ,संजय पांचाल, प्रकाश जी और समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।