झूलेलाल मंदिर में पूज्य चालिहा महोत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ

रतलाम । पूज्य चालिहा महोत्सव शुभारम्भ आज ठकुर श्री मनीषलाल जी साहेब के द्वारा कालिका माता परिसर स्थित श्री झुलेलाल मंदिर में हुआ । सर्वप्रथम मां कालिका मंदिर में कालिका माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया । तत्पश्चात भगवान झूलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर चालिया शुभारंभ हुआ । इसके अंतर्गत पहले दिन बहिराणा साहब की शुरुआत की । बहिराणा साहब के अंतर्गत पांच मोदक एवं ज्योत साहिब बनाई जाती है जो गेहूं के आटे, ज्वार एवं बाजरा से बनाई जाती है उसमें ड्राई फ्रूट और फूलों का श्रंृगार किया जाता है एक मटकी में चने और चावल का प्रसाद की सभी समाज जनों से आहुति डलवाई जाती है तत्पश्चात भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है आरती अरदास पल्लव के पश्चात मोदक एवं ज्योत को जल में विसर्जन किया जाता है और मटकी का भी जल में विसर्जन किया जाता है । उक्त अनाज का प्रसाद जल, जीवो और मछलियों के लिए किया जाता है । श्री मनीष लाल साँईं यह संदेश दिया कि सभी समाज जन भगवान झूलेलाल जी के मंदिर में अपने बच्चों को जरूर लाना चाहिए जो कि अपने ईष्ट देव भगवान झूलेलाल के दर्शन प्रतिदिन करें । आपने कहा कि भगवान झूलेलाल साहिब का जल और ज्योत में वास होता है ।
सिंधी सनातन धर्म में जो भी शुभ कार्य होता है उसमें सबसे पहले जल और ज्योत की पूजा कराई जाती है सर्वप्रथम कलश स्थापना और दीपक प्रज्वलित किया जाता है और जहां जल और ज्योत होगी वहां भगवान झूलेलाल वरुण देव जी स्थापित रहते हैं ।
इस अवसर पर भगवान श्री झूलेलाल जी का ग्रंथ श्री अमर कथा का आज पूज्य चालिहा महोत्सव के निमित्त भगवान झूलेलाल जी के २६ वें वंशज पूज्य ठ.सांई मनीष लालजी साहिब के सानिध्य रतलाम, इंदौर, जावरा, मंदसौर के झूलेलाल मंदिर में श्री अमर कथा ग्रंथ की स्थापना करने के लिए सांईजी द्वारा अमर ग्रंथ दिए गए । साईं जी ने सिंघी समाज को संदेश देते हुए कहा कि पूरे विश्व में सभी झूलेलाल मंदिरों में अमर कथा ग्रंथ की स्थापना करने के लिए आप सर्व समाज जन श्री झूलेलाल वरूण देव मंदिर भरूच (गुजरात) में सांई मनीषलालजी से सम्पर्क करके अमरकथा ग्रंथ प्राप्त कर सकते है । अमरकथा हमारे सनातन हिन्दु धर्म का ग्रंथ है जिसे पढऩे से ही हम सभी कष्ट दूर होते है और मोक्ष की प्राप्ति होती है । अमर कथा का लाभ ठकुर परिवार (भरूच गुजरात) के द्वारा किया जा रहा है ।
चालिहा महोत्सव शुभारंभ में सिंधु सेना श्री लाल साईं चालिया महोत्सव समिति के सभी सेवादार द्वारा आयोजन में पूरे दिन सेवाएं दी गई । सभी सिंधी समाज कि धर्म प्रेमी जनता में अधिक से अधिक संख्या में आकर इस आयोजन को सफल बनाया सिंधी समाज के सभी लोगों का पूरे 40 दिन सहयोग मिलता है पूरे 40 दिन समाजजन द्वारा प्रतिदिन बहिराणा साहिब कराया जाता है । इस अवसर पर श्री राजाराम मोतियानी, रमेश चोथियानी आर.के. सतवानी, हाशु कमानी, कमलेश दरवानी सहित बड़ी संख्या समाजजन उपस्थित थे।