
रतलाम। गुरूभक्त परिवार द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन दिं. 19 जुलाई से 25 जुलाई 2023 तक किया जा रहा है । कथा का आयोजन सिंधी गुरूद्वारा बिरियाखेड़ी रतलाम पर आयोजित होगा। गुरु भक्त परिवार के शैलेन्द्रसिंह देवड़ा ने बताया कि प्रथम दिन प्रात: 10 बजे आशापुरा माताजी मंदिर टेलिफोन नगर (कस्तुरबा नगर) से भव्य कलश एवं पोथी यात्रा प्रारम्भ होकर प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल पर सिंधी गुरूद्वारे बिरियाखेड़ी पर पहुंचेगी । जहां पर व्यास पीठाचार्य परम पूज्य ब्रह्मऋषि श्री हेमंत जी काश्यप जी महाराज द्वारा कथा का श्रवण कराया जाएगा।
आपने बताया कि 20 जुलाई को सृष्टि वर्णन शिव पार्वती विवाह उत्सव, दिं. 21 जुलाई को ध्रव चरित्र एवं भक्त प्रहलाद नृसिंह अवतार, 22 जुलाई को श्री राम एवं कृष्ण जन्मोत्सव, 23 जुलाई को श्री कृष्ण बाललील दर्शन एवं गोवर्धन पूजा 56 भोग, 24 जुलाई को द्वारिका लीला एवं श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह तथा 25 जुलाई को सुदामा चरित्र परिक्षित मोक्ष तथा भागवत कथा का विश्राम होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा । उसके पश्चात आरती व प्रसादी वितरण किया जाएगा। आपने गुरूभक्त परिवार की तरफ से नगर की धर्मप्रेमी जनता से पुरूषोत्तम श्रावण मास में आयोजित होने वाले श्रीमद् भावगत कथा महोत्सव में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।