प्रकृति की सुंदरता और मानव जीवन की रक्षा में हाथ बढ़ाएं

रतलाम । प्रकृति की सुंदरता और मनुष्य की आवश्यकता का संदेश देते हुए हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर लायंस क्लब रतलाम, लायंस क्लब समर्पण, लायंस क्लब एक्टिव, लायंस क्लब क्लासिक, लायंस क्लब गोल्ड, लायंस क्लब के संयुक्त महा पौधारोपण अभियान में प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेंद्र रूनवाल, रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा, प्रोजेक्ट प्रभारी यास्मिन शेरानी की उपस्थिति में समता परिसर स्थित गार्डन में लगभग 205 पौधों को रोपित किया गया । साथ ही उनके संरक्षण की शपथ भी ग्रहण की गई । श्री रूनवाल ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण मानव जीवन को बचाने के लिए अति आवश्यक है । रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रकृति की सुंदरता और मनुष्य की आवश्यकता दोनों एक दूसरे के पूरक है आपने प्रोजेक्ट प्रभारी यास्मिन शेरानी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैडम ने अपने अथक प्रयासों से विगत दिनों रतलाम के अनेक बगीचों में पौधारोपण कर एक नई पहल की है जिससे हरियाली और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा हुई है । कार्यक्रम को झोन चेयर पर्सन प्रीति सोलंकी ने भी सम्बोधित कर अपने विचार व्यक्त किए ।
इस अवसर पर पूर्व रीजन चेयरपर्सन डॉक्टर सुलोचना शर्मा, वीणा छाजेड़, प्रेमलता दवे, गोपाल जोशी, राजेंद्र राजपुरोहित, सर्जन पुरोहित, सरोज ओझा, आशीष जोशी, चितरंजन लुणावत, भगवान डलवानी, नीलिमा छवि सिंह, अर्चना अग्रवाल, रीता दिक्षित, रानी सोनी, दिलीप वर्मा सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित थे ।