
रतलाम। शिवगढ़ स्थित गिरवर माताजी पहाड़ी क्षेत्र में हार्टफुलनेस संस्था द्वारा पूज्य दाजी की प्रेरणा से आज हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण का एक अभियान शुरू किया जो सतत जारी रहेगा। इस अभियान के प्रथम चरण के तहत शिवगढ़ वन क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के 60,000 पौधों का रोपण किया जाना है।
कार्यक्रम में पौधारोपण की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह श्री सुरेंद्र सुरेका जी, कला विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यशवंत मिश्रा, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के श्री अश्विनी शर्मा, हार्टफुलनेस प्रोजेक्ट के प्रभारी श्री अशोक गर्ग, जोन समन्वयक श्री संजय खंडेलवाल, जन अभियान परिषद से रत्नेश विजयवर्गीय शैलेंद्र सिंह सोलंकी , रतनलाल चरपोटा एवं ग्राम पंचायत बावड़ी के सरपंच द्वारा किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से आरंभ हुआ जो सायंकाल 5:00 बजे तक सतत जारी रहा जिसमे इप्का लेबोरेटरी, कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई , सर्व ब्राह्मण समाज, श्रीरामकृष्ण मिशन, औरो आश्रम, विद्युत मंडल, जिला उद्योग संघ, पश्चिम रेलवे, भारतीय स्टेट बैंक, लायंस क्लब, अभिभाषक संघ आदि संस्थाओं के सदस्यों द्वारा लगभग 2000 से अधिक पौधे रोपित कर अपना अमूल्य योगदान दिया।
कार्यक्रम मैं सभी अतिथियों का स्वागत हार्टफुलनेस केंद्र प्रभारी नीलेश शुक्ला , अनिल तिवारी, कृष्ण वल्लभ सोनी, जितेंद्र अग्रवाल, आशीष अवस्थी, जिनेंद्र दशोत्तर, तरुण त्रिपाठी, महेंद्र पुरोहित, सत्यनारायण जोशी ,धर्मेंद्र राठौर, सुनील सोनी, रोहन व्यास ,अजय त्रिपाठी, संयोग गोयल, मयूर त्रिपाठी, रोहन व्यास,विजय सोनी, मनीषा अवस्थी, रेखा सोनी, रीता अग्रवाल ,अर्पिता त्रिवेदी, शीतल शुक्ला, नीलम सोनी, भावना सोनी द्वारा किया गया।