अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तीन बदमाशों को किया जिलाबदर

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले मे लोक शांति बनाये रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण बनाए रखने, हिंसक गतिवियों को हतोत्साहित करने व क्षेत्र की सुरक्षा आदि की दृष्टि से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 03 असामाजिक तत्वों को जिलाबदर करने का प्रतिवेदन कलेक्टर महोदय को भेजा गया था।
(1) सैलाना दीपक उर्फ गोटिया पिता धर्मचन्द्र जाति जैन उम्र 32 साल निवासी विवेकानंद कॉलोनी सैलाना जिला रतलाम, अनावेदक के विरुद्ध हत्या का प्रयास चोरी, अवैध हथियार, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने जैसे मामले में कुल 08 अपराध पंजीबद्ध है।
(2) औधोगिक क्षैत्र रतलाम थाना क्षेत्र के धर्मेन्द्र पिता रामचन्द्र मोगिया उम्र 30 साल निवासी भवानीनगर टेंकर रोड रतलाम, के विरुद्ध मारपीट, गालीगलोज, जान से मारने अवैध हथियार, जहरीली शराब आदि जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के कुल 25 अपराध पंजीबद्ध है।
(3) नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत राहुल उपाध्याय पिता बालमुकुन्द उपाध्याय उम्र 29 साल निवासी ग्राम पंचेड थाना नामली, के विरुद्ध मारपीट, गाली गलोज, जान से मारने जैसी अपराधिक गतिविधियों के कुल 05 अपराध पंजीबद्ध है।
उक्त प्रतिवेदन पर कार्यवाही करते हुए तीनो बदमाशो को 01 वर्ष की अवधि के जिला बदर किया गया है। यदि उक्त जिलाबदर आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो कार्यवाही करने की निर्देश भी थाना प्रभारियों को दिए गए है। अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगो को रतलाम पुलिस द्वारा चिह्नित कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।