व्यापारी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ ने दिया ज्ञापन

रतलाम । रतलाम शहर में आए दिन छोटे व्यापारियों के साथ मारपीट एवं हफ्ता वसूली की घटनाएं हो रही है इसके विरोध में ज्ञापन पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम पर सीएसपी श्री हेमंत चौहान को रतलाम जिला उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल डांगी ने दीया! ज्ञापन में मांग की गई है की एक व्यापारी बहुल क्षेत्र, जहा आम व्यापारी अपनी जीविका चलाने के लिए व्यापार करता है और एक आम नागरिक की तरफ अपना जीवन जीता है । अपने सारे टैक्स के दावित्व के समय पर भुगतान करता है । व्यापारी शासन को पूर्ण सहयोग करता है पर आज बडा ही दुख का विषय है कि रतलाम शहर में छोटे एवं बड़े व्यापारी काफी दुखी है। उसकी दुकान पर तोडफोड की जा रही है, पहले चांदनी चौक मैं और अब गायत्री टाकीज पर श्रीनाथ रेस्टोरेंट की दुकान को मैं तोड़फोड़ मारपीट की गई । शहर में कानून व्यवस्था इतनी कमजोर हो गई है एवं अपराधिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कभी कभी तो ऐसा लगता है कि दुकानदार टैक्स के साथ हफ्ता वसूली भी दे! प्रशासन व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा दे एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर शहर कॉन्ग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन जिला उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल डांगी उपाध्यक्ष सोनू व्यास, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोहित शर्मा,अभिजीत सुराणा कोषाध्यक्ष अंकित मावावाला, उपाध्यक्ष पीयूष बाफना, अल्पेश नागोरी महामंत्री सौरभ अग्रवाल कपिल मजावदिया, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग उपस्थित थे ।