श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मण्डल परिवार द्वारा भक्तन की बावड़ी श्मशान स्थित मंदिर में 98 वाँ श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया

हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में तुलसी पौधों का वितरण किया गया

रतलाम। श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मण्डल परिवार द्वारा चलाये जा रहे श्री हनुमान चालीसा पाठ अभियान में आज भक्तन की बावड़ी श्मशान स्थित मंदिर में 98 वाँ पाठ का आयोजन किया गया। मण्डल द्वारा जहाँ प्रति मंगलवार पौधा रोपण किया जाता है वहीं हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में घरों में तुलसी पौधों का वितरण किया गया।
परिवारों में तुलसी के गुणों की जानकारी दी गयी एवं नियमित पूजन कर जल चढ़ाने का भी आग्रह किया गया। मण्डल सदस्यों ने अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के नाम का एक पौधा घर ही में तैयार करने का संकल्प लिया जिस दिन राम मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा उस दिन सभी तैयार किये गए पौधों को परिवार सहित पहुच कर किसी उपयुक्त स्थान पर रोपित किया जाएगा। मण्डल द्वारा 101 वे हनुमान चालीसा के दिन भव्य आयोजन करने की योजना बनाई जा रही है। समस्त सदस्य इस दिन को उत्सव के रूप में मनाएंगे जिसके अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य किये जायेंगे।