थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा 06 व्यक्तियों को डकैती की योजना बनाते हुए किया गिरफ्तार

बदमाशो ने गायत्री टाकीज के सामने चाट ठेला वाले पर जानलेवा हमला भी किया था

रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपराधिक प्रवृत्ति वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड पुलिस टीम द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो पर निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।
दिनांक 18.07.2023 को थाना स्टेशन रोड पर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की बाजनखेड़ा फांटे के पास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे है। मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा चार टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी। दबिश के दौरान 06 लोग हाथो में डंडे व लाठी लेकर रतलाम में लूट करने की योजना बनाते हुए मिले। सभी बदमाश पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ा। सभी आरोपियों से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम 1. भोला उर्फ मोनू पिता रामेश्वर पाटीदार 2. अजय उर्फ अज्जू बरगुंडा पिता जगदीश बरगुंडा 3. चित्रांश पिता महेश कुमार देसाई 4.राहुल कांटा पिता धन्नालाल 5.हितेश ऊर्फ भय्यू पिता सीताराम साहू 6.मनोज पिता गिरधारीलाल पाटीदार बताया। सभी बदमाशो की वैधानिक तलाशी लेने पर आरोपी भोला पाटीदार की कमर के पीछे से 01 देशी कट्टा व जेब से 02 जिंदा कारतूस मिले। चित्रांश देसाई के पास से खटकेदार चाकू मिला, तथा हितेश साहू के पास से तलवार मिलने पर जब्त किया तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध 399, 402 भादवी एवं 25-27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। डकैती की योजना बना रहे बदमाशो में से 04 के द्वारा दिनांक 16.07.23 को शाम थाना स्टेशन रोड अंतर्गत गायत्री टाकीज के सामने एक चाट वाले पर जान लेवा हमला करने के संबंध में हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध है।
गिरफ्तार आरोपी: (1) भोला उर्फ मोनू पिता रामेश्वर पाटीदार निवासी चिंतामन गणपति के सामने पैलेस रोड रतलाम। (2) अजय उर्फ अज्जू बरगुंडा पिता जगदीश बरगुंडा निवासी बरगुंडो का वास, हाट की चौकी रतलाम। (3) चित्रांश पिता महेश कुमार देसाई निवासी गुरुकृपा ढाबा एबी बायपास रोड मंगल्या, जिला इंदौर (4) राहुल कांटा पिता धन्नालाल निवासी नयागांव राजगढ़ रतलाम। (5) हितेश ऊर्फ भय्यू पिता सीताराम साहू निवासी राजीव नगर रतलाम (6) मनोज पिता गिरधारीलाल पाटीदार निवासी ग्राम कनेरी रतलाम।
जब्त सामग्री – 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 01 खटकेदार चाकू, 01 धारदार लोहे की तलवार, 03 लाठी व बेस बाल के डंडे 02 बीड़ी के बंडल, बियर की 12 खाली केन, 06 देशी पव्वा।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला उनि सत्येंद्र रघुवंशी उनि गेंदालाल भूरिया उनि मुकेश यादव सउनि प्रदीप शर्मा सउनि इसाक मोहम्मद खान सउनि मोहम्मद इरफान खान प्रधान आरक्षक दिलीप देसाई प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह राठौड़ प्रधान आरक्षक विनोद गौर प्रधान आरक्षक लखन यादव प्रधान आरक्षक मनीष यादव प्रधान आरक्षक नरेश बाबू आरक्षक विजय सिंह शेखावत आरक्षक पवन मेहता आरक्षक धर्मेंद्र आरक्षक दीपक मकवाना आरक्षक अभिषेक पाठक आरक्षक राजेश बक्शी आदि टीम का सराहनीय योगदान रहा।