पूज्य अनिरुद्ध मुरारी जी के मुखारबिंद से हुआ अमृतपान



रतलाम । श्रावण मास में अधिक मास में पूज्य स्वामी बुद्धदेव भक्त मंडल द्वारा बुद्धेश्वर सत्संग हाल में भव्य नानी बाई का मायरा का आयोजन का शुभारंभ हुआ । पंडित अनिरुद्ध जी मुरारी के मुखारविंद से अमृत पान कराया गया। इस अवसर पर पंडित मुरारी जी ने भगवान विष्णु के जीवन का वृतांत सुनाते हुए भगवान के परम भक्त नरसिंह जी की भक्ति अमृतपान कराया गया । इस अवसर पर वृंदावन से आए श्री राधे राधे ने भगवान का साक्षात रूप छोटी बालिका को सजाकर उतारा। मायरे के पहले दिन के समापन पर भगवान की आरती की गई । भक्त मंडल के राकेश मोदी, विजय पोरवाल पासा, प्रहलाद राठौर, राजू मनोहर सोनी, अशोक राठौर, राज भाई व्यास, हसमुख नागोरा, विपुल कुमावत, विकास मोदी, गोपाल राठी, आशीष डागा, गोपाल त्रिमूर्ति, प्रकाश सोनी, बबलू सोनी, आयुष माहेश्वरी, अभिमन्यु सोनी, अमन पोरवाल, मनीष जैन, राजेंद्र सोनी, सुशील कुमावत आदि ने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक मायरे का अमृतपान का लाभ लेने की विनती की साथ ही बताया की कार्यक्रम दिनांक 18 जुलाई से 22 जुलाई तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा, उसके बाद प्रसादी का वितरण होगा। उक्त जानकारी निलेश बाफना ने दी।