रतलाम । कोरोना महामारी की भयानकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । मृतकों और मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है पूरे विश्व के साथ-साथ हमारे देश में भी इस बीमारी का विकराल रूप अब सामने आ रहा है समूची मानव जाति के लिए संकट का संकेत है हमें इससे सावधान रहना होगा और लोगों को भी सावधान करना होगा इसके लिए हमें व्यापक रूप से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी जन जागरण अभियान चलाना होगा तब हम सही मानव सेवा कर पाएंगे ।
उक्त विचार लॉयंस क्लब ऑफ क्लासिक रतलाम द्वारा कोरोना को हराना है मानव जीवन को बचाना है फोल्डर का विमोचन करते हुए झोन चेयर पर्सन श्रीमती वीणा छाजेड़ ने व्यक्त किए । आपने कहा कि अब यह बीमारी गांव में अपने पैर पसार रही है जो अत्यंत घातक है हमारे ग्रामीण भाइयों को सामाजिक संस्थाओं को जागरूक करना होगा जागरूकता अभियान चलाने के लिए लायंस क्लब क्लासिक रतलाम बधाई का पात्र है । कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लॉयंस जगदीश सोनी ने की । आपने कोरोना से बचने के उपाय बताएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया। क्लब अध्यक्ष निमिष व्यास ने स्वागत भाषण देते हुए क्लब की गतिविधियों को शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी संचालित करने का विश्वास दिलाया । पूर्व झोन चेयरपर्सन लॉयंस दिनेश शर्मा ने कहा कि हमें कोरोना से तो बचना ही है लेकिन इसके साथ-साथ लोगों की आम समस्याएं और जरूरतों का भी ध्यान रखना होगा इसके लिए उनकी मदद के लिए हमें विशेष अभियान चलाना होगा क्लब सचिव मनीष जोशी, कोषाध्यक्ष रमेश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप लोढा, बीके जोशी, कमलेश पालीवाल, आशीष जोशी, राजेश डोरिया आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन मनीष जोशी व आभार कमलेश पालीवाल ने व्यक्त किया।