कलेक्टर ने तैयारी बैठक में दिए निर्देश
रतलाम । रतलाम जिले में आगामी दिनों आयोजित होने वाली समरसता यात्रा के संबंध में कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा एक बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि समरसता यात्रा राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की यात्रा है, इसके संबंध में यह सुनिश्चित करें कि यात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचे, यात्रा जन-जन की यात्रा बने। इस बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर द्वारा यात्रा आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सैलाना, जावरा तथा आलोट के साथ ही रतलाम शहर एवं ग्रामीण एसडीएम को भी समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यात्रा जिले के आलोट में प्रवेश करके जावरा से सैलाना होती हुई रतलाम आएगी। कलेक्टर द्वारा यात्रा के पड़ाव स्थलों, विश्राम स्थलों, यात्रा में शामिल व्यक्तियों के भोजन तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में सभी एसडीएम को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी कमी नहीं रहे। यह जिम्मेदारी सीधी सीधी एसडीएम की होगी। कलेक्टर ने कहा कि यात्रा में शामिल व्यक्तियों के लिए भोजन, पेयजल, टॉयलेट इत्यादि का समुचित इंतजाम किया जाना है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा यात्रा के रूट चार्ट के संबंध में जानकारी दी गई।
निर्धारित रूट चार्ट के तहत जिले के आलोट से 28 जुलाई को यात्रा प्रारंभ होगी। आगे चलकर जावरा में दोपहर 3.00 जनसंवाद होगा। इसके पश्चात जावरा में रात्रि विश्राम रहेगा। इस दिवस यात्रा में जिन ग्रामों की सहभागिता होगी, उनमें भुतेडा, लालखेड़ा, हिंगोरिया धांधू, लोहारी, नीमन, केरवासा, सरसी, लालाखेड़ा, लोहारी, नीमन, मुंडलाराम, रोजाना, नंदावता, आक्याबेनी, रोला, रिंगनोद, लोद, बनवाड़ा, असावती, नेतावली, चौकी, मरम्या, पिपलिया सिर, बड़ावदी शामिल हैं। इस दिवस यात्रा में शामिल होने वालों में संतश्री मोड़ीराम मीणा, श्री बापू भगत, श्री बालेश्वरजी, श्री बालमुकुंद बैरागी, श्री राधेलाल गहलोत, श्री कालूराम निनामा तथा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे शामिल है।
29 जुलाई को यात्रा जावरा से प्रारंभ होकर सैलाना पहुंचेगी। सैलाना में प्रातः 11ः00 बजे जनसंवाद होगा। इस दिवस जिन ग्रामों की सहभागिता यात्रा में होगी उनमें आडवानिया, धबाईखेड़ी, गोवर्धन पूरा, मीठी मां की खेड़ी, भीलो की खेड़ी, बावरियों की खेड़ी, असावती, हजारिया, हरसोला, कोटडा, बाली, अमरगढ़, जानपालिया, कोठारिया, ताराघाटी, मोरझर, सालरापाड़ा, महूडीपाड़ा, इंदिरावल, आम्बा घाटी, सेलिया रुंडी, धामनोद, पंचेड़, नामली, धोसवास, सेजावता, रतलाम शामिल है। इस दिवस यात्रा में सम्मिलित होने वाले संतों में श्री कालूराम मीणा, श्री मोहन त्रिवेदी, श्री बालमुकुंद बैरागी, श्री राधेलाल गहलोत, श्री बालेश्वरजी, श्री रामजी महाराज, श्री प्रभु डामर, श्री नाथ वसुनिया, श्री भूरा भगत तथा पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल शामिल है।
29 जुलाई को शाम 4.00 बजे रतलाम में जनसंवाद होगा। यात्रा का रात्रि विश्राम भी रतलाम में रहेगा। इस दिवस की यात्रा में जिन ग्रामों की सहभागिता होगी उनमें पिपलखूंटा, कुआंझागर, हरथली, तीतरी, रुपाखेडा, आलनिया, मथुरी, कनेरी, दन्तोडिया, पलास, उण्डवा, बिबडौद, सागोद, पलसोडा, रामपुरिया, मोरवनी, राजपुरा, बंजली, ईसरथुनी, जामथुन, नन्दलई, गोपालपुरा, ताजपुरिया, नेपाल, शिवपुर, धानासुता, कमेड, बम्बोरी, लुनेरा, सुराना, बरवनखेडी, बडोदिया, इटावाखुर्द, बिंज्याखेडी, नायन, सिमलावदा खुद, कलोरीकला, मलवासा, जडवासाकला, जडवासाखुर्द, बाजनखेडा, हतनारा, रिंगनिया, नगरा, सनावदा, बाजेडा, कलोरीखुर्द, भाटी बडोदिया, सरवनी जागीर, धोलका, उमरन, नलकुई, बडछापरा, चितावद, सालाखेडी, धराड तथा बिलपांक शामिल है। इस दिवस यात्रा में सम्मिलित होने वाले संतों में संतश्री विष्णु प्रसाद शर्मा, श्री गौकरणजी महाराज, श्री गोपालदासजी महाराज, श्री गोविन्दरामजी विश्वकर्मा, सांसद श्री गुमानसिंह डामोर विधायक श्री चेतन्य काश्यप, विधायक श्री दिलीप मकवाना शामिल हैं।