

रतलाम 26 जुलाई 2023। मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जन अभियान परिषद के माध्यम से निकाले जाने वाले संत रविदास यात्रा का हम समाज को जागरण करते हुए जन जन के मन में संत रविदास के विचारों को ले जाएं और सामाजिक समरसता के भाव से समाज में समानता आएगी एवं समाज जागरण का कार्य होगा। मध्यप्रदेश शासन चाहता है कि समाज में एकरूपता बनी रहे। इस निमित विभिन्न कार्यक्रम, यात्राओं का आयोजन किया जाता है। उक्त विचार समाजसेवी पर्यावरणप्रेमी श्री अशोक पाटीदार ने कहे।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री त्रिलोचन गोड ने सभी कर्मचारी, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से कहा कि हम यात्रा की व्यवस्था का संचालन करें एवं यात्रा में साधु, संत, समाज एवं प्रबुद्ध को यात्रा से जोड़े। कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ने कहा कि यह केवल यात्रा नहीं है रविदास के विचार भी हैं। इनको हमें प्रत्येक पंचायत ग्राम तक ले जाना है और प्रत्येक गांव की मिट्टी, जल ग्रामीणों के माध्यम लाना है। विकासखंड समन्वयक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने जन अभियान द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत रूपरेखा रखते हुए कहा कि इस प्रकार की यात्राओं का आयोजन हम सभी पूर्व में भी करते रहे है। इन यात्राओं से समाज में जागरण का भाव उत्पन्न हो, इसका प्रमुख उद्देश्य रहता है।
विधानसभा प्रभारी श्री कन्हैयालाल पाटीदार ने कहा कि प्रत्येक गांव के महिला, पुरुष के साथ इस यात्रा में अपने ग्राम चौराहे पर आए एवं यात्रा का भव्य स्वागत करें, संत रविदास को जाने। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था समिति एवं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पंचायत के सचिव, सरपंच एवं अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नवांकुर संस्था प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश पाटीदार ने किया एवं आभार परामर्शदाता मेघा ने माना।