कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग रतलाम द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया

रतलाम । कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग रतलाम द्वारा कारगिल विजय का २४ वां विजय दिवस  शहर सराय ( शहीद चौक) इंडिया गेट पर मनाया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम  को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग रतलाम अध्यक्ष राजेश प्रजापत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा आज के दिन ही युद्ध के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर कारगिल पर विजय पाई थी  । कार्यक्रम में दो मीनिट का मौन रखकर शहीद हुए सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजली दी गई ।  कार्यक्रम में अमर सिंह शेखावत, पियूष बाफना, सलीम टेलर, अनीस कुरैशी, मदन पोरवाल, किशोर नागर,उमेश शर्मा, निरंजन सोनी, मोतीलाल सोनी, गोपाल कसेरा, सत्यनारायण कसेरा, राजू नागर, रमेश जैन, हीरा गवली, अर्जुन कुमावत, भरत सेन, असलम मंसुरी , जाकिर हुसैन और मुन्ना आदि कांगे्रेसजन उपस्थित थे । कार्यक्रम  का संचालन मदन पोरवाल ने किया और आभार भरत सेन ने माना ।