केबिनेट मंत्री श्री नंद किशोर वर्मा का रतलाम आगमन पर हुआ स्वागत

रतलाम । प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी योजना अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री व केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष ( मध्यप्रदेश शासन में  के बिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री नंदकिशोर जी वर्मा  के रतलाम आगमन पर कीर्ति गेहलोत के निवास पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शाल व श्री फल भेंट कर स्वागत किया गया ।  स्वागत कार्यकम में श्री नंदकिशोर वर्मा ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कार्यकर्ता को पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए , कार्यकर्ता को पद की लालसा न रखकर  पार्टी के प्रति कर्मठता व ईमानदारी से कार्य कर पार्टी को मजबूत रखना ही कार्यकर्ता की पहचान है । उन्होने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं व केश शिल्पी  विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी । श्री वर्मा ने तीसरी बार केबिनेट दर्जा दिये जाने पर मुख्यमंत्री व पार्टी का आभार माना । स्वागत कार्यक्रम में भगतसिंह भदौरिया, करणसिंह बरबोदिया , लोकेश जायसवाल,धर्मवीर गेहलोत, अर्पित उपाध्याय, अशोक बोरासी, कमलेश जोशी , सुनील जोशी ,निलेश सेन , आनंद पालीवाल, रवि पालीवाल, किशोर सिंह राठौर, ईश्वर देवड़ा,  आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन कीर्ति गेहलोत ने किया और आभार अर्पित उपाध्याय ने माना ।