पाप से घृणा करो पापी से नहीं – राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश

इंदौर महावीर भवन 3 अगस्त 2023 । जुल्म कबूल करके माफी मांगने के बावजूद भी उसके साथ अपराधी जैसा व्यवहार करने वाला महा पापी होता है । उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि माफी और पश्चाताप की अग्नि में पापी आत्मा निर्मल और पवित्र होकर महान पूजनीय बन सकती है।
उन्होंने कहा कि माफी मांगने वाला किसी तपस्वी से कम नहीं होता है और उससे भी माफी देने वाला महान होता है क्षमा दान महादान कहलाता है। मुनि कमलेश ने कहा कि मानव मात्र भूलों का पात्र है जो कभी गलती नहीं करेगा तो भगवान है । गलती को सुधार ले सवेरे का भूला शाम को घर आ जाए उसे भुला नहीं कहा जा सकता। राष्ट्रसंत ने कहा कि जानबूझकर गलती पर गलती करता जाए उस जैसी चोरी और सीना जोरी दुष्ट आत्मा को किसी भी धर्म में प्रवेश नहीं मिल सकता है।
जैन संत ने कहा कि गलती करने वाले को हीन निगाह से देखना साक्षात परमात्मा का अपमान करने के समान है प्यार देखकर परिवर्तन लाया जा सकता है।
पाप से घृणा करो पापी से नहीं सिद्धांत को आत्मसात करने वाला ही सच्चा धार्मिक है।
अखिल भारतीय जैन जिला के विचार मंच नई दिल्ली महिला शाखा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीता सुशील कुमार चिपड चित्तौड़गढ़ जैन दिवाकर कमल गो सेवा संस्थान चित्तौड़गढ़ के प्रमुख आशा चिपड़ मंजू विनोद कुमार कीमती मंदसौर अनीता संदीप भडकत्या सुनील चीपड मुकेश चीपडअनिल चीपड़ प्रतिनिधिमंडल सेवा में उपस्थित हुआ मंच की गतिविधियों पर चर्चा विमर्श हुआ।