श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप रतलाम द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

रतलाम l श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप,रतलाम द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन 15 अगस्त 2023 मंगलवार को मानव सेवा समिति ब्लड बैंक,कालेज रोड़ पर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया।
अग्रसेन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष श्री महेश अग्रवाल ने बताया कि यह ग्रुप का 25 वां (रजत जयंती) रक्तदान शिविर है। अभी तक ग्रुप द्वारा लगातार 25 वर्षो में ग्रुप द्वारा लगभग 2600 से अधिक यूनिट रक्तदान कराया जा चुका हैl
शिविर का शुभारम्भ अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर श्री शांतिलाल जी गौलेचा एवं श्री पंचान अग्रवाल समाज के चौधरी जी श्री शांतिलाल जी अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य मे श्री अग्रसेन महाराज जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रजावलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेश जी अग्रवाल रस्सी वाला एवं विशेष अतिथि श्री किशोर जी मित्तल एवं केदार जी अग्रवाल के द्वारा की गई।इस अवसर पर श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष श्री महेश जी अग्रवाल एवं सचिव श्री विजय जी अग्रवाल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। शिविर मे श्री ओम अग्रवाल (STD) एवं श्री शैलेन्द्र जी अग्रवाल (रस्सीवाला) द्वारा 60 से अधिक बार रक्तदान करने पर सम्मान किया गया । ग्रुप के मीडिया प्रभारी श्री योगेश जी अग्रवाल ने बताया की इस शिविर मे रक्तदातओ ने बड़ चढ़कर रक्त दान कर और ज्यादा से ज्यादा लोगो को रक्त दान के लिए प्रेरित व जागरूक कर इस 25 वे रक्तदान शिविर को सफल बनाया।
कई नव युवक एवं नव युवतियों ने पहली बार इस शिविर मे रक्तदान किया । इस 25 वे रक्तदान शिविर मे कुल 102 यूनिट रक्तदान हुआ।
इस अवसर पर विशेष रूप से जनशक्ति के राधावल्लभ जी खंडेलवाल , वरिष्ठ पत्रकार डी.पी. अग्रवाल, RSS से श्री सुरेंद्र जी सुरेका, अग्रवाल महासभा के श्री रजनीश गोयल, ऋषि अग्रवाल, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष श्री मोहन जी मुरलीवाला एवं सचिव श्री गोपाल जी सोडानी , श्री पंचान अग्रवाल महिला की अध्यक्ष श्रीमती मंजुलता अग्रवाल एवं मनीषा जी मित्तल श्री पंचान एकता वूमेन क्लब की अध्यक्ष श्री मती सोनू अग्रवाल, श्री मती सोनाली अग्रवाल, श्री मती पायल अग्रवाल, श्री मती कविता अग्रवाल एवं सोश्यल ग्रुप के उपाध्यक्ष श्री सुमित जी अग्रवाल, सह सचिव राजेश अग्रवाल (LP), ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद जी मित्तल एवं ग्रुप के संस्थापक सदस्य श्री दिलीप जी मित्तल, जीतेन्द्र जी मित्तल, संजय जी अग्रवाल, एवं ग्रुप के सभी सदस्य अमित जी अग्रवाल , आशीष जी कोकड़ा, आशीष जी शक्कर, गोविंद जी गुप्ता, चेतन जी अग्रवाल तेल वाला, जीतेन्द्र जी मित्तल, दीपक जी मित्तल, जीतेन्द्र जी गर्ग, DR. तरुण जी गर्ग, विवेक जी अग्रवाल, महेश जी अग्रवाल साई छाया, राजेंद्र जी अग्रवाल, राजेश जी अग्रवाल (मेघा ऑटो), ललित जी अग्रवाल, सुनील जी गोयल, अन्य संगठन के पदाधिकारी , अग्रवाल व अन्य समाज जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन ग्रुप के कोषाध्यक्ष श्री रितेश जी अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।