

इंदौर महावीर भवन 18 अगस्त 2023 । किसी पर भी आए हुए उपसर्ग के समय ढाल बनकर उनकी रक्षा के लिए स्वयं को दांव पर लगाकर निस्वार्थ भाव से आगे आता है वह भी विश्व वंदनीय बनता है। उन्होंने कहा राणा प्रताप का घोड़ा चेतक पशु होकर भी इंसान से ज्यादा आदर्श प्रस्तुत किया वह मर भी दुनिया में अमर हो गया। राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने कहा कि किसी के लिए प्रहार सहना परमात्मा की भक्ति पूजा और साधना से बढ़कर है चार तीर्थ की यात्रा से ज्यादा लाभ मिलता है। राष्ट्रसंत ने कहा कि स्वार्थ और यश कीर्ति की भावना से किसी के लिए कदम बढ़ाना एक सौदेबाजी है वह भी पाप की श्रेणी में आता है। जैन संत ने बताया कि समय सब में आता है और समय तमाशा बिन की लाइन में खड़े होने वाले अनदेखा करने वाले धरती पर भार देते हैं। मूर्तिपूजक उपाध्याय प्रवर श्री दिव्य चंद्र विजय का शाल समर्पित राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने अभिनंदन किया गया अखिल भारतीय जैन जिला का विचार मंच नई दिल्ली के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमलेश जैन मंदसौर, महावीर जैन संचेती सूरत की ओर से आभार व्यक्त किया। अतिथि के रूप में अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के वरिष्ठ मार्गदर्शक रमेश भंडारी ने समारोह की अध्यक्षता की महावीर भवन इंदौर संघ के कार्य अध्यक्ष आचल जी चौधरी विशेष अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाई प्रकाश भटेवर ने आभार व्यक्त किया।