भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त “माँ मीराबाई” की जयंती मनाई गई

रतलाम। विजयवर्गीय समाज की आराध्या, भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त “माँ मीराबाई”की जयंती 17/8/23 को सागोद रोड स्थित धाकड़ धर्मशाला में विजयवर्गीय समाज द्वारा मनाई गई। मीरा जयंती के उपलक्ष में सास्कृतिक आयोजन के साथ मिलन समारोह एवं स्नेह भोजन प्रसादी रखी गई।इस आयोजन के अंतर्गत समाज के सभी सदस्यों ने मीरा बाई के जीवन चरित्र से संबंधित प्रतियोगिताएं भाषण नृत्य और मीरा के भजनों की प्रस्तुत की , साथ नन्हे नन्हे बच्चों ने मीराबाई के रूप में अपनी प्रस्तुति तथा मीरा जी के भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया इस आयोजन में मुख्य रूप से श्रृंगेरी मठ के दंडीस्वामी आत्मानंद जी सरस्वती , अखंड ज्ञान आश्रम के देवस्वरूप जी महाराज रामद्वारा के स्वामी सहित वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ संस्थापक महर्षि संजयशिवशंकर दवे की विशेष उपस्थिति रही , दंडी स्वामी जी द्वारा मीराबाई के पूर्व जन्म के कथा पर प्रकाश डालकर उपस्तिथि भक्तों को मंत्र मुक्त कर दिया वहीं देवस्वरूप महाराज जी ने जीवन आचरण और मीराबाई के अध्यात्म दर्शन के विषय पर आशीर्वचन प्रस्तुत किया तथा जीवन में मीराबाई के चरित्र मीरा की भक्ति को अवतरित करने की विशेष महत्वता पर जोड़ दिया वही रामद्वारा के सन्त श्री रामरतन जी गुरुदेव जी द्वारा विजयवर्गीय समाज क़े सभी पदाधिकारियों को हृदय से धन्यवाद देते हुए इस प्रकार के आयोजन को समाज प्रेरणा हेतु सर्वोपरि माना , कार्यक्रम के आरंभ में सभी उपस्थित संत सही समाजजनों ने मीराबाई के चरण पादुका का पूजन कर दिप प्रचलित किया कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा विजयवर्गीय एवं नेहा विजयवर्गीय ने किया तथा आभार समाज अध्यक्ष रत्नेश जी विजयवर्गीय एवं महिला अध्यक्ष श्री मति श्रद्धा विजयवर्गीय एवं कार्यकारणी सदस्यों ने किया।