राम गुरु का है संदेश व्यसन मुक्त हो सारा देश के संकल्प से गुंजा समता भवन

रतलाम। पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के सातवें दिन आचार्य श्री रामलाल जी म सा के शिष्य शासन दीपक आदित्य मुनि जी म सा ने सात कुव्यस्नो से हो रही पारिवारिक सामाजिक मानसिक व्यक्तिगत व राष्ट्रीय हानी के बारे में युवा पीढ़ी को समझाते हुए कहा कि कहां गए वह लोग जो लोग पहले परिवारों में नियम कायदे रखते हुए एक जुट रखते थे बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण कर युवा पीढ़ी को सशक्त बनाते थे धर्म के रास्ते से डिगते नहीं थे चाहे वे राजा कुमारपाल ,सेठ सुदर्शन ,सेवक दुर्गादास, भामाशाह, अमरचंद बाठीया ,करमचंद बछावत, या वर्तमान पीढ़ी के आदर्श स्वामी विवेकानंद ,वीरचंद्र राघव गांधी हो जिन्होंने अपने आदर्शों के साथ समझौता नहीं करते हुए धर्म को सम्मान दिया ,राष्ट्र का गौरव बढ़ाया, और कभी भी विचलित नहीं हुए बलिदान देते हुए भी उन्होंने राष्ट्र का धर्म का परिवार का संस्कृति का संस्कार का मान बढ़ाया तो हमारी युवा पीढ़ी क्यों भटक रही है हमारा आज के वृद्ध उन्हें क्यों नहीं रोक पा रहे हैं उसका कारण ही शिथिलता है अतिवात्सल्यता है टीवी व मोबाइल हर घर में पाश्चात्य संस्कृति की घातक सोच के रूप में हमारे परिवारों में समाज में कार्य कर रही है रात रात भर बच्चे युवा वह अब तो वृद्धि मोबाइल उपयोग कर दुर्गति की ओर खींचे चले जा रहे हैं। अमेरिका ने अपनी 17 जिलों में 22000 कैदियों का एक सर्वे किया जिसमें सभी कैदी नशे में लिप्त होने के कारण गलत राह पर भटके और कैदी बने यह सोशल मीडिया के दुरुपयोग के कारण होना सामने आया है, उन्होंने कहा इस बीमारी को हमारी पीढ़ी पर हावी मत होने दो हमारे पूर्वज संतो के गलत उठाए कदमों को भी रोक देते थे वह सच बात कहने से नहीं डरते थे। राष्ट्र निर्माण का ,समाज निर्माण का ,अच्छे कुल के निर्माण पर कार्य करते थे यह कोई भगवान के समय की बात नहीं 50 साल पुरानी बात भी उठा कर देख ले तो हमारे परिवारों में ऐसे कई उदाहरण है तो आज हम अपने बच्चों को, पत्नी को, पति को, बेटे बेटी को ,बहू को ,रिश्तेदारों को ,कहने से क्यों हिचकते हैं ,तंबाकू सिगरेट दारू ड्रग्स परस्त्रीगमन ऐसे कई नशो में हमारा युवा डूबता जाएगा अगर हमने सही समय पर उन्हें नहीं रोका तो इसलिए आज हम सभी यह संकल्प लें कि आचार्य भगवन उपाध्याय श्री जी व सभी साधु संतों को साक्षी मानकर कि हम सप्त कुव्यसन करेंगे नहीं और करने वालों को भी रोकेंगे उपरोक्त जानकारी देते हुए साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह संकल्प के साथ समता भवन गोपाल गौशाला पर राम गुरु का है संदेश व्यसन मुक्त हो सारा देश के नारे से गूंजायमान हुआ इस अवसर पर संघ अध्यक्ष सुदर्शन पीरोदिया ने कहा कि जिस प्रकार ढाई हजार से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने इसे आमजन को कुव्यसन से रोकने का संकल्प लिया है उस हैतू हम गुरुवर के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएंगे वह समाज निर्माण में ,युवा पीढ़ी के निर्माण में सकारात्मक पहल कर धर्म भावना से जोड़ने का प्रयास करेंगे। का संचालन मंत्री दशरथ बाफना द्वारा किया गया व कई भाई बहनों के मासखमन की दीर्घ तपस्या चल रही है उसे हेतु संघ द्वारा अनुमोदन की गई साथ ही समता युवा संघ के अध्यक्ष पंकज मूणत मंत्री पवन गौरेचा आदि सदस्यों द्वारा व्यसन मुक्ति ,जल संरक्षण, पर्यावरण,जैन सिद्धांत आदि पर चित्रकला प्रतियोगिता अयोजित की गई ।